1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अतीक की पत्नी Shaista Parveen अब कभी भी प्रयागराज कोर्ट में कर सकती है सरेंडर, अटकलें तेज

अतीक की पत्नी Shaista Parveen अब कभी भी प्रयागराज कोर्ट में कर सकती है सरेंडर, अटकलें तेज

यूपी एसटीएफ (UP STF) और कई जिलों की पुलिस अतीक अहमद और अशरफ की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) और जैनब फातिमा की तलाशी अभियान तेज कर दिया है, लेकिन दोनों पुलिस को चकमा देकर अपनी लोकेशन बदल रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रयागराज। यूपी एसटीएफ (UP STF) और कई जिलों की पुलिस अतीक अहमद और अशरफ की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) और जैनब फातिमा की तलाशी अभियान तेज कर दिया है, लेकिन दोनों पुलिस को चकमा देकर अपनी लोकेशन बदल रही है। एक पुलिस अधिकारी बताया कि पिछले 14 दिनों में शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen)  की पुलिस को तीन बार लोकेशन मिली, लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो दिनों में शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen)  कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैं। अटकलों की मानें तो ये भी कहा जा रहा है कि रमजान माह चल रहा है और शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen)  रोजा हो सकती है। इसलिए सरेंडर नहीं कर रही है। 22 अप्रैल को ईद है। रमजान भी खत्म हो रहे हैं। ऐसे में शाइस्ता परवीन सरेंडर कर सकती है।

पढ़ें :- Atiq-Ashraf Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को जारी किया नोटिस, अभी तक इस मामले में क्या हुआ ?

बताया जा रहा है कि शाइस्‍ता परवीन (Shaista Parveen) अपने वकीलों के साथ कोर्ट में आत्‍मसमर्पण करने की तैयारी कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि शाइस्‍ता परवीन (Shaista Parveen)  प्रयागराज और आसपास के इलाकों में ही छिपी हुई हैं। उनकी तलाश में एसटीएफ टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) की गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ (UP STF)  और कई जिलों की पुलिस ने गुरुवार को प्रयागराज के तराई इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर (Prayagraj-Kaushambi Border) पर चेकिंग सख्त कर दी गई है। वहीं, पुलिस ड्रोन से भी शाइस्ता पर नजर रख रही है। अतीक के रिश्तेदार करेली, कसारी मसारी, धूमनगंज, पूरामुफ्ती, कोखराज के गांवों में रहते हैं। यहां पर शाइस्ता के छिपे होने की आशंका जताई रही है, लेकिन गुरुवार तक शाइस्ता का कहीं पता नहीं चला था। पुलिस ने गंगा-यमुना के कछारी गांव में शाइस्ता की तलाश में ड्रोन का इस्तेमाल भी किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...