1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : सपा को बड़ा झटका, मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी सीपी राय ने साइकिल की सवारी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

UP News : सपा को बड़ा झटका, मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी सीपी राय ने साइकिल की सवारी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता व लेखक सीपी राय (CP Rai) गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है । बता दें कि सीपी राय (CP Rai)  समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। वह सपा सरकार में दो बार दर्जा प्राप्त मंत्री भी रह चुके हैं। बीते करीब 3 साल से वे किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता व लेखक सीपी राय (CP Rai) गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है । बता दें कि सीपी राय (CP Rai)  समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। वह सपा सरकार में दो बार दर्जा प्राप्त मंत्री भी रह चुके हैं। बीते करीब 3 साल से वे किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े हैं।

पढ़ें :- 31 मार्च को 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' दिल्ली महारैली में राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

सीपी राय (CP Rai)  को मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  का बेहद करीबी माना जाता था। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के गठन के बाद सीपी राय (CP Rai)  प्रदेश महामंत्री रहे थे। अपनी लेखन क्षमता व समाजवादी विचारधारा की वजह से वे मुलायम सिंह यादव के पसंदीदा लोगों में से एक थे। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की सरकार में भी उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला था। इसके बाद 2012 में जब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने भी राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। लेकिन उन्होंने इस पद को ठुकरा दिया था।

जानें कौन है सीपी राय?

सीपी राय (CP Rai)  मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं। आगरा विश्वविद्यालय के प्राध्यापक के रूप में भी कार्य किया था। यह 1967 और 1968 में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के अंग्रेजी हटाओ आंदोलन में भी शामिल हुए थे। ऐसा माना जाता है कि 2014 लोकसभा चुनाव मैं आजमगढ़ से मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

यहां खास बात यह है कि सीपी राय (CP Rai)   कांग्रेस में उस वक्त सम्मिलित होने के लिए जा रहे हैं जब सभी पार्टियां 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। चर्चा है कि कांग्रेस अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। माना जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी प्रदेश प्रभारी पद छोड़ सकती हैं। नए प्रभारी के लिए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत वह पार्टी के कद्दावर नेता तारिक अनवर की चर्चाएं तेज हैं।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari Death : मुख्तार की मौत पर भड़के अखिलेश, बोले-जो हुकूमत जिंदगी की न कर पाये हिफ़ाज़त उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...