मेरठ। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। वह सनसनीखेज वारदात कर आसानी से फरार हो जा रहे हैं लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही है। ताजा मामला मेरठ जिले का है, जहां बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बेखौफ बदमाशों ने महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर उसके शव के 15 टुकड़े कर दिए, जिसके बाद फेंक दिया।
वारदात की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। वहीं, इस घटना ने पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में सौ फुटा रोड पर फातिमा कॉलोनी का है। सोमवार शाम करीब साढ़े बजे श्मशान और कब्रिस्तान के बीच में कूड़े के ढेर पर एक महिला का नग्न धड़ मिला।
पुलिस को सूचना दी गई। छानबीन शुरू हुई तो कूड़े के ढेर पर ही प्लास्टिक का कट्टा (बोरी) मिला। पुलिस ने कट्टे को खोला तो उसमें शरीर के अन्य टुकड़े मिले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाश करीब 12 से 15 टुकड़ों में थी। सिर गायब है, इससे मृतका की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस को आशंका है कि हत्याकांड को कहीं और अंजाम देकर शव को यहां फेंका गया है।