उत्तर प्रदेश विधानसभा अब हाईटेक और डिजिटल हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने गुरुवार को E-Vidhan (नेशनल ई-विधान) और विधानसभा गैलरी के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी (Cm Yogi) के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और वित्तमंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अब हाईटेक और डिजिटल हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने गुरुवार को E-Vidhan (नेशनल ई-विधान) और विधानसभा गैलरी के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी (Cm Yogi) के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और वित्तमंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश विधान सभा गैलरी के सौंदर्यीकरण कार्यों व NeVA (नेशनल ई-विधान) का लोकार्पण हुआ pic.twitter.com/vPup76OEm6
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 19, 2022
ई—विधान के उद्घाटन के बाद पेपरलेस होने का रास्त साफ हो गया है। इस कदम से पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि, ई—विधान के जरिए यूपी विधानसभा की कार्यवाही का ऑनलाइन संचालन किया जाएगा। वहीं, अब हर विधायक के बैठने के सामने वाली मेज पर सिस्टम लगाया गया है। पहले सत्र से ही सदन का बदला हुआ नजारा दिखेगा।
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा उत्तर प्रदेश विधान सभा गैलरी के सौंदर्यीकरण कार्यों व विधानसभा की नवीनीकृत चित्र वीथिका व नेवा (नेशनल ई विधान एप्लीकेशन) केंद्र का उद्घाटन किया गया। pic.twitter.com/fug2ssH9Ki
— Satish Mahana (@Satishmahanaup) May 19, 2022