1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: सिलिंडर ब्लास्ट होने से दो मकान ​हुए जमींदोज, आठ की मौत, कई घायल

यूपी: सिलिंडर ब्लास्ट होने से दो मकान ​हुए जमींदोज, आठ की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बीती रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां पर सिलिंडर ब्लास्ट से दो मकान जमींदोज हो गए। वहीं, इस घटना में अभी तक आठ लोगों के मृत होने की खबर है। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि, पहले सात लोगों की मौत का अस्पताल में पता चला और बाद में मलबे से एक लड़के का शव निकाला गया। 

By शिव मौर्या 
Updated Date

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में बीती रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां पर सिलिंडर ब्लास्ट से दो मकान जमींदोज हो गए। वहीं, इस घटना में अभी तक आठ लोगों के मृत होने की खबर है। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि, पहले सात लोगों की मौत का अस्पताल में पता चला और बाद में मलबे से एक लड़के का शव निकाला गया।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

जानकारी के अनुसार घटना गोंडा में वजीरगंज इलाके के टीकरी गांव की है। रात को सिलिंडर ब्लास्ट होने के बाद अगल-बगल के मकान गिर गए। घटनास्थल से 14 लोगों को अस्पताल लाया गया जहां सात को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में मलबे से एक शव और मिला। बाकियों का इलाज चल रहा है।

मरने वालों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष और एक लड़का शामिल है। वहीं, घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि जनपद गोंडा में गैस सिलिंडर में विस्फोट की दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए भी आदेशित किया है।

 

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...