1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Alert : यूपी में इस दिन होगी मानसून की धमाकेदार एंट्री, मिलेगी गर्मी से राहत

UP Weather Alert : यूपी में इस दिन होगी मानसून की धमाकेदार एंट्री, मिलेगी गर्मी से राहत

देश में इस समय मानसून पूर्वोत्तर राज्यों को भिगो रहा है। मानसून की जो गति चल रही अगर इसी तरह बनी रही तो यूपी में इसकी धमाकेदार एंट्री 19 जून तक होगी। मौसम विभाग बता रहा है कि मानसून की बरसात राज्य में सबसे पहले पूर्वी यूपी को भिगोएगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। देश में इस समय मानसून पूर्वोत्तर राज्यों को भिगो रहा है। मानसून की जो गति चल रही अगर इसी तरह बनी रही तो यूपी में इसकी धमाकेदार एंट्री 19 जून तक होगी। मौसम विभाग बता रहा है कि मानसून की बरसात राज्य में सबसे पहले पूर्वी यूपी को भिगोएगी।

पढ़ें :- INDI एलायंस वाले लोग बार-बार, जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं: पीएम मोदी

मौसम विभाग (Weather Department) ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि पूर्वी यूपी के ऊपर निम्न हवा का दबाव तैयार हो रहा है। इसे देखते हुए यह राज्य में मानसून की आहट है। पूर्वी यूपी के जिलों में 15 जून के आसपास मौसम बदलेगा। बदली के साथ बरसात ही संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग (Weather Department)  की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी यूपी के जिले भी भीषण गर्मी के चपेट में हैं। पूरे राज्य में तापमान 40 के ऊपर हैं। उमस भी बेतहाशा है। बढ़ते तापमान और उमस के कारण पूर्वी यूपी के उपर निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है। मानसून ने बंगाल की खाड़ी के रास्ते पूर्वोत्तर के राज्यों में तीन जून को ही इंट्री ले ली थी। मेघालय, असोम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैण्ड के अधिकतर हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है।

मौसम विभाग (Weather Department)  के निदेशक जेपी गुप्ता (Director JP Gupta) ने बताया कि मानसून की फुहारों के पूर्व राज्य को इसी तरह भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा। अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मानसून के दाखिल होते ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में गर्मी से राहत मिलेगी।

पढ़ें :- Eye Cancer Treatment : AIIMS में बिना चीरा लगाए आधे घंटे के अंदर कैंसर की सर्जरी, अब तक 15 मरीजों का सफल इलाज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...