त्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण जन—जीवन पूरी तरह से अस्त—व्यस्त हो गया है। बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं। वहीं लोगों का घर से निकलाना मुश्किल हो गया है तो कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है।
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण जन—जीवन पूरी तरह से अस्त—व्यस्त हो गया है। बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं। वहीं लोगों का घर से निकलाना मुश्किल हो गया है तो कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। वहीं, रुक-रुक कर हो रही बारिश से कई जगह पेड़ और दीवारें भी गिर गईं हैं। बुलंदशहर में बारिश के चलते गिरी दीवार के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। बेमौसम हो रही बारिश से नदी-नाले सभी उफना गए हैं।
बारिश के कारण स्कूलों को कराया बंद
बता दें कि, कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई जिलों में सकूलों को बंद कराया गया है। बरेली, बुलंदशहर में 11 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है जबकि अलीगढ़ में 12 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहे हैं। वहीं मुरादाबाद, रामपुर, संभल में केवल सोमवार को स्कूल बंद रखने का डीएम ने आदेश दिया है। अमरोहा में केवल आठवीं तक के स्कूल सोमवार को बंद रखने का आदेश है।
येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
बीते कई दिनों से हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।