उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शीतलहर का असर लोगों के जीवन पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी गलन भरी हवाओं ने ठिठुरन से बेहाल कर दिया। कई जगहों पर धूप निकली लेकिन उससे राहत नहीं मिल पाई। असर ये रहा कि दिन-रात के पारे में कई जगह तेजी से गिरावट दर्ज की गई।
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शीतलहर का असर लोगों के जीवन पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी गलन भरी हवाओं ने ठिठुरन से बेहाल कर दिया। कई जगहों पर धूप निकली लेकिन उससे राहत नहीं मिल पाई। असर ये रहा कि दिन-रात के पारे में कई जगह तेजी से गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों एक दो दिनों में और ज्यादा ठंडक बढ़ सकती है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी में घने कोहरे के साथ कोल्ड-डे कंडीशन सक्रिय रहने की बात कही है। 7 जनवरी तक ज्यादातर शहरों में ऐसा रहेगा, जबकि 8 और नौ को कुछ इलाकों में राहत मिलने के आसार हैं।
बारिश के बाद मौसम होगा साफ
अक्सर ठंड के मौसम में देखा गया है कि बारिश के बाद ही मौसम साफ होता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है। अगर बारिश हुई तो ठंड भी बढ़ेगी।