1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Alert : यूपी में मौसम ने ली करवट, लखनऊ सह‍ित आसपास के ज‍िलों में हुई बार‍िश, 25 शहरों में अलर्ट

UP Weather Alert : यूपी में मौसम ने ली करवट, लखनऊ सह‍ित आसपास के ज‍िलों में हुई बार‍िश, 25 शहरों में अलर्ट

यूपी (UP)की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में तेज झोंकेदार हवा के साथ बारिश के साथ गुरुवार की सुबह शुरु हुई। लखनऊ, कानपुर, रायबरेली,सुल्तानपुर, बहराइच सह‍ित कई ज‍िलों में हल्‍की तो कई जगह तेज बार‍िश से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम व‍िभाग (Weather Department) ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP)की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में तेज झोंकेदार हवा के साथ बारिश के साथ गुरुवार की सुबह शुरु हुई। लखनऊ, कानपुर, रायबरेली,सुल्तानपुर, बहराइच सह‍ित कई ज‍िलों में हल्‍की तो कई जगह तेज बार‍िश से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम व‍िभाग (Weather Department) ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (Weather Department) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) में ओलावृष्टि (Hailstorm) के लिए भी चेतावनी जारी की है।

पढ़ें :- विपक्ष आपसी लड़ाई में उलझा, यूपी की अस्सी सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा : स्वाती सिंह

वहीं यूपी के पश्चिमी इलाके में तेज बारिश और पूर्वी यूपी में हल्की-फुल्की बारिश के साथ मौसम सुहावना रहने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगरा, अलीगढ़, औरैया, बिजनौर, एटा, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। नोएडा के साथ ही NCR इलाके में मौसम ठंडा रहेगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा। वहीं गाजियाबाद में अधिकतम 33 और न्यूनतम 24 डिग्री तक पहुंचेगा। नोएडा में तापमान 33 और 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम केंद्र लखनऊ (Meteorological Center Lucknow) के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश ने बताया कि राजस्थान और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार से ही दिख रहा है। प्रदेश भर के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को बनारस और मेरठ के आसपास के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के लगभग सभी जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के आसपास तेज हवा चलेगी।

पश्चिमी यूपी में हवा के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। वही पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। दो दिन के बाद प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के अलावा अन्य जगहों पर बारिश के आसार हैं। अगले तीन दिनों में प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरकर 38.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। सबसे अधिक तापमान बांदा में 44.6 डिग्री और झांसी में 43 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ है। हालांकि न्यूनतम तापमान में प्रदेश भर में बढ़त जारी है। सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश भर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं, गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

पढ़ें :- Lokasabha Election 2024 : यूपी में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, देखें कौन-कौन है शामिल

फर्रुखाबाद में बदला मौसम का रुख, रिमझिम बरसात शुरू

फर्रुखाबाद में देर रात मौसम बदल गया। हल्की हवा के साथ रिमझिम बरसात शुरू हो गई। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बादलों की गरज के साथ रिमझिम बरसात अभी जारी है।

तेज हवा के साथ औरैया में बरसे बादल

तीन दिन से मौसम का मिजाज देर रात में बदल रहा है। गुरुवार तड़के तेज हवा के साथ बादल गरज के साथ बरसने लगे। लगभग सवा चार बजे शुरू हुई वर्षा ने तापमान पर असर डाला तो दूसरी ओर कुछ इलाकों की बिजली चली गई। शहर के फीडर नंबर दो और चार से जुड़े क्षेत्रों में दिक्कत ज्यादा देखने को मिली।

फतेहपुर में बार‍िश शुरु

पढ़ें :- Bijnor Road Accident : बिजनौर में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, चार लोगों की मौत

फतेहपुर ज‍िले में गुरुवार को सुबह आठ बजे तेज हवा के साथ बरसने लगे। मौसम में अचानक हुए बदलाव से लोगों को च‍िलच‍िलाती गर्मी गर्मी से राहत मिली।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...