1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Today : बादलों की आंख मिचौली के बीच लखनऊ में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में ओलावृष्टि व यहां होगी बारिश

UP Weather Today : बादलों की आंख मिचौली के बीच लखनऊ में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में ओलावृष्टि व यहां होगी बारिश

यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में मौसम तेजी से करवट ले लिया है। शुक्रवार को सर्दी के साथ ही राजधानी लखनऊ (Lucknow)  में बादलों की आंख मिचौली जारी है। कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश व ओलावृष्टि होगी। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में मौसम तेजी से करवट ले लिया है। शुक्रवार को सर्दी के साथ ही राजधानी लखनऊ (Lucknow)  में बादलों की आंख मिचौली जारी है। कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश व ओलावृष्टि होगी। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत कई जिलों में अच्छी बारिश होगी। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। यही हालात अभी शुक्रवार तक रहेंगे।

पढ़ें :- UP News : अखिलेश यादव, बोले-'बसपा प्रत्याशी BJP कार्यालय से होते हैं तय', ताकि सपा आगे न बढ़े

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग (Meteorological Department) के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश (Senior Scientist Mohammad Danish) ने बताया कि फतेहपुर, गोंडा, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत बरेली और झांसी समेत कई जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं. चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में होगी ओलावृष्टि
मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई , फर्रुखाबाद और कन्नौज में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

ऐसा रहेगा इन जिलों का तापमान

पढ़ें :- इन प्रदेशों में हो सकती है भीषण बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बाराबंकी हरदोई में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कानपुर में 16 डिग्री सेल्सियस जबकि इटावा में 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तर प्रदेश का यह जिला आज का सबसे ठंडा जिला रहने वाला है। लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, प्रयागराज, फतेहपुर, सुल्तानपुर, बस्ती, झांसी, हमीरपुर और मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मेरठ और आगरा अलीगढ़ में 13 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...