उत्तर प्रदेश में मौसम की मार से लोग बेहाल हैं। प्रदेश में पारे का ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक प्रदेश में पारा 3.6 डिग्री तक जा पहुंचा। मौसम विभाग ने प्रदेश में अभी और ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कोहरे के बढ़ने की भी बात कही है।
UP Weather Updates: उत्तर प्रदेश में मौसम की मार से लोग बेहाल हैं। प्रदेश में पारे का ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक प्रदेश में पारा 3.6 डिग्री तक जा पहुंचा। मौसम विभाग ने प्रदेश में अभी और ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कोहरे के बढ़ने की भी बात कही है।
इसके साथ जनवरी के तीसरे सप्ताह में बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के सुबह साढ़े आठ बजे के ऑब्जरवेशन के मुताबिक, कानपुर में न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। अयोध्या में 5.5 और बाराबंकी में 6.6 डिग्री रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नजीबाबाद में 4 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 5.2 डिग्री रहा।
मौसम विभाग की माने तो कानपुर और नजीबाबाद शीत लहर की चपेट में सर्वाधिक हैं। जबकि हमीरपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ आदि शहरों में ठंडे दिन ने लोगों को बेहाल कर जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया। लखनऊ में न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री तक पहुंचा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार सर्दियां लंबी तो नहीं पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली जरूर हो सकती हैं।