1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी अब शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक होगा लॉकडाउन

यूपी अब शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक होगा लॉकडाउन

यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुरुवार को सूबे की योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। वीकेंड लॉकडाउन का दायरा दो दिन और बढ़ा दिया है। अब शुक्रवार शाम 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुरुवार को सूबे की योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। वीकेंड लॉकडाउन का दायरा दो दिन और बढ़ा दिया है। अब शुक्रवार शाम 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। बता दें कि वीकेंड लॉकडाउन के बाद से कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में कमी देखने को मिली है। लिहाजा चार दिन का लॉकडाउन पूरे प्रदेश में लगाया है। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

बता दें कि सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन से इनकार किया है, लेकिन तेजी से फैलते हुए संक्रमण को देखते हुए अब इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके और आम जनता में भी पैनिक न हो।

पिछले चार दिनों से मामलों में गिरावट

बता दें कि चार दिन से यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले गिरावट देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 29824 नए मरीज मिले हैं, जबकि कोरोना की जंग जीतकर घर जाने वालों की संख्या अब बढ़ गई है। 35903 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए। वहीं इस दौरान 266 मरीजों की मौत हुई है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोविड के 29,824 नए मामले सामने आए हैं और 35,903 लोग डिस्चार्ज हुए। यह लगातार चौथी बार है जब कोरोना संक्रमण के मामले में गिरावट देखने को मिली है।

इतने लोगों को लगी वैक्सीन

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

मंगलवार को प्रदेश में 1,86,588 सैंपल्स की जांच की गई, अब तक प्रदेश में कुल 4,03,28,141 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। प्रदेश में वैक्सीन की पहली डोज अब तक 99,75,626 लोगों को दी जा चुकी है। वैक्सीन की दूसरी डोज़ अब तक 21,13,088 लोगों को दी जा चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...