1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः धान के खेत में काम कर रहीं महिलाओं ने प्रियंका को खिलाया अपने हाथों से खाना

यूपीः धान के खेत में काम कर रहीं महिलाओं ने प्रियंका को खिलाया अपने हाथों से खाना

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर कांग्रेस (Congress) पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। पार्टी की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लगातार यूपी (UP) दौरे पर हैं और रणनीति बना रही हैं। शनिवार को प्रियंका (Priyanka Gandhi) बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाई और यात्रा को रवाना किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर कांग्रेस (Congress) पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। पार्टी की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लगातार यूपी (UP) दौरे पर हैं और रणनीति बना रही हैं। शनिवार को प्रियंका (Priyanka Gandhi) बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाई और यात्रा को रवाना किया।

पढ़ें :- JEE Main Exam 2024 : एनटीए ने जारी की परीक्षा केंद्रों सूची, देश में 300 और विदेश में 25 परीक्षा केंद्र बने

वहीं, बाराबंकी जाते समय प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने रास्ते में तमरसेपुर गांव में धान के खेतों में काम करने वाली महिलाओं से मिलीं और उनसे बातचीत की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने महिलाओं से उनका हालचाल जाना और उनसे काम के बारे में पूछा। इसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें अपने हाथों से आलू का पराठा खिलाया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे भाई ने मुझसे कहा है कि कम खाया करो, मोटी हो रही हो। हालांकि, महिला किसान कहां मानने वाली थीं और उन्होंने प्रियंका को पराठा खिला ही दिया। प्रियंका के लिए महिलाओं ने खेत में पैरा डाला और वहीं पर उनसे बातचीत की।

इस बीच एक बुजुर्ग महिला ने उनके कैमरामैन का माइक ले लिया। इस पर प्रियंका ने कहा अब महिलाएं माइक भी संभालेंगी और सत्ता भी संभालेंगी। बता दें कि, प्रियंका गांधी ने ऐलान किया है किकांग्रेस इस बार के चुनाव में 40 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को टिकट देगी।

गौरतलब है कि, जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के हरख से प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की। प्रियंका गांधी ने भीड़ को देखते हुए यहां से चुनावी घोषणा करके लोगों को लुभाने का पूरा प्रयास किया।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari Post Mortem : मुख्तार अंसारी का पोस्‍टमार्टम शुरू, गाजीपुर के काली बाग में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...