HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पानी बहाने के विवाद में उपमुखिया ने गोली मारकर की युवक की हत्‍या, गुस्‍साई भीड़ ने मचाया तांडव

पानी बहाने के विवाद में उपमुखिया ने गोली मारकर की युवक की हत्‍या, गुस्‍साई भीड़ ने मचाया तांडव

बिहार के समस्तीपुर जिलें में पानी बहाने के मामले में उप मुखिया ने गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

समस्‍तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिलें में पानी बहाने के मामले में उप मुखिया ने गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में भीषण तनाव उत्पन्न हो गया।

पढ़ें :- Viral video: बिहार में दारोगा ने महिला कॉस्टेबल से मंदिर में रचाई शादी, बाहर निकलते है अपनी दुल्हन को जड़ दिया तमाचा

आक्रोशित लोगों ने उप मुखिया के परिवार को बंधक बनाने के साथ ही उसकी कार और बाइक में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है।

मृतक की पहचान आधारपुर के श्रवण कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि श्रवण के घर में शादी की तैयारी चल रही थी। भीषण बारिश से उसके घर के पास जलजमाव हो गया था। शादी को लेकर वह सुबह करीब आठ बजे पानी निकाल रहा था। जिस पर पड़ोसी उप मुखिया मो. हसनैन ने विरोध जताया। इसको लेकर दोनों में तीखा विवाद शुरू हो गया।

उसी बीच उप मुखिया ने श्रवण को दो गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग आक्रोशित हो उप मुखिया का घर घेर लिया। बताया जाता है कि दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे से टकराने की तैयारी में है। किसी को मोबाइल से फ़ोटो तक नहीं लेने दे रहे है। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रयासरत है।

 

पढ़ें :- Congress leader Shakeel Khan's son committed suicide: कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, कमरे में लगाई फांसी

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...