1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का आज जेडीयू में होगा विलय, बनेंगे नए राजनीतिक समीकरण

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का आज जेडीयू में होगा विलय, बनेंगे नए राजनीतिक समीकरण

बिहार में नए सियासी समीकरण को लेकर तमाम राजनीतिक कयासों का अंत हो गया है। बि‍हार में आज नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी एक हो जाएगी। आरएलएसपी का विलय जेडीयू में हो जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना: बिहार में नए सियासी समीकरण को लेकर तमाम राजनीतिक कयासों का अंत हो गया है। बि‍हार में आज नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी एक हो जाएगी। आरएलएसपी का विलय जेडीयू में हो जाएगा।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

ऐसा माना जा रहा है कि रालोसपा के प्रमुख और नीतीश कुमार की मुलाकात से राज्य में एक नए राजनीतिक समीकरण के बनने की संभावना बढ़ी है। इसके पूर्व शनिवार को पार्टी की बैठक में इसे मुकाम तक पहुंचाने की कवायद चली। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार की शाम पार्टी नेताओं के संबोधन में विलय को लेकर स्थिति लगभग स्पष्ट कर दी थी।

उन्‍होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद जब हार की समीक्षा कर रहे थे, तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोन आया था। फिर कई दौर की मुलाकात हुई। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जहां भी जाएंगे वहां पार्टी के साथियों का भी ध्यान रखेंगे।

 

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...