दिल्ली के छतरपुर में ‘बेटी बचाओ महापंचायत’ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। एक महिला हिंदू एकता क मंच पर चढ़ गई। इस दौरान महिला ने माइक से कुछ बोला। इसके बाद महिला ने वहां खड़े शख्स की चप्पल से पिटाई करने लगी।
नई दिल्ली। दिल्ली के छतरपुर में ‘बेटी बचाओ महापंचायत’ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। एक महिला हिंदू एकता क मंच पर चढ़ गई। इस दौरान महिला ने माइक से कुछ बोला। इसके बाद महिला ने वहां खड़े शख्स की चप्पल से पिटाई करने लगी।
इसके बाद वहां पर हंगामा मच गया। आस-पास के लोगों ने किसी तरह से महिला को समझाया और मामले को शांत कराया। बता दें कि, श्रद्धा हत्याकांड के बाद लोगों के अंदर काफी आक्रोश है। हिंदू संगठनों में काफी रोष है। इसी को लेकर हिंदू एकता मंच ने आज यह महापंचायत बुलाई थी।
VIDEO: महिला ने 'बेटी बचाओ महापंचायत' में शख्स को मारे चप्पल से जमकर धुनाई, बोली- 'इसका बेटा मेरी बेटी को भगा ले गया…' pic.twitter.com/6cLsLYf3YL
— santosh singh (@SantoshGaharwar) November 29, 2022
इस पंचायत में महिला और पुरुष दोनों शामिल हुए थे। हिंदू एकता मंच के पदाधिकारी भाषण दे रहे थे, तभी महिला मंच पर चढ़ गई। महिला मंच पर अपनी परेशानी बताना चाह रही थी, लेकिन एक शख्स उसको रोकता है। इसी से महिला नाराज हो जाती है।