1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Urvashi Rautela बहुत जल्द करेंगी हॉलीवुड सुपरस्टार Jason Derulo के साथ कोलॅब

Urvashi Rautela बहुत जल्द करेंगी हॉलीवुड सुपरस्टार Jason Derulo के साथ कोलॅब

बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सबसे यंग सुपरस्टार है। जिन्होंने फिर से अपने शानदार करियर में एक और पंख जोड़ा है। वह जल्दी ही एक धमाकेदार कोलॅब में नज़र आएंगी। उर्वशी (Urvashi Rautela)  जो हमेशा अपने शानदार व्यक्तित्व और आकर्षक लुक के लिए जानी जाती है, एक्ट्रेस के पास पीछे मुड़कर देखने का कोई रास्ता नहीं है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सबसे यंग सुपरस्टार है। जिन्होंने फिर से अपने शानदार करियर में एक और पंख जोड़ा है। वह जल्दी ही एक धमाकेदार कोलॅब में नज़र आएंगी। उर्वशी (Urvashi Rautela)  जो हमेशा अपने शानदार व्यक्तित्व और आकर्षक लुक के लिए जानी जाती है, एक्ट्रेस के पास पीछे मुड़कर देखने का कोई रास्ता नहीं है।

पढ़ें :- Madhuri and Karisma Dance Video: दिल तो पागल है के गाने पर माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने दी परफॉर्मेंस

अभिनेत्री ने अरब सुपरस्टार मोहम्मद रमादान (Superstar Mohammed Ramadan) के साथ उनके गीत वर्साचे बेबी के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए प्रशंसा प्राप्त की थी। अभिनेत्री ने हॉलीवुड स्टार और जलेबी बेबी सॉन्ग फेम जेसन डेरुलो के साथ अपने आगामी म्यूजिक सिंगल के लिए कोलॅब की घोषणा की है।

उर्वशी (Urvashi Rautela)  ने अपने सोशल मीडिया पर एक झलक दिखाते हुए इस नए गाने केकोलॅबरेशन का ऑफिशल अनाउंसमेंट किया है। एक फ्रेम में दो सुपरस्टार्स के इस कोलॅब को देखकर, फॅन्स को एक ग्लोबल चार्टबस्टर की उम्मीद है।

उर्वशी के साथ काम करने पर जेसन डेरुलो ने कहा, “उर्वशी रौतेला के साथ जानू में काम करना एक बहोत अच्छा अनुभव था। वह भारतीय सुंदरता का एक खूबसूरत उदाहरण है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि, उर्वशी रौतेला दुनिया में केवल पहली नहीं , बल्कि दूसरी भी सबसे खूबसूरत महिला हैं। वह एक उत्कृष्ट अभिनेत्री और कलाकार हैं। वह बहोत बड़ी ग्लोबल आयकॉन हैं। शाहरुख खान के बाद मैं बॉलीवुड की एकमात्र प्रसिद्ध शख्सियत को जानता हूं, जो उर्वशी रौतेला हैं। मैं इंडसट्री के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मुझे भारतीय फिल्मों में दिखाई जाने वाली भावनाएं और नृत्य पसंद हैं।”


उर्वशी हमेशा अपनी मेहनत और लगन से अपने सभी प्रशंसकों को अपडेट और एंटरटेन करती आई है। अभिनेत्री ने हाल ही में प्रसिद्ध डिजाइनर के लिए लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया और अपने वॉक के रूप से पुरे फॅशन शो की लाइमलाइट बटोर ली और अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। उनके इस लुक से हम सब मंत्रमुग्ध हो गए थे।


काम की बात करें तो, उर्वशी रौतेला को आखिरी बार मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 को जज करते हुए देखा गया था, अभिनेत्री को अरब फेम मोहम्मद रमादान के साथ उनके अंतर्राष्ट्रीय गीत वर्साचे बेबी के लिए भी सराहना मिली। उर्वशी जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में भी रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री द्विभाषी थ्रिलर ‘ब्लैक रोज’ के साथ-साथ ‘थिरुट्टू पायले 2’ के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री 200 करोड़ के बड़े बजट की फिल्म “द लीजेंड” के साथ सरवाना के साथ तमिल में अपनी शुरुआत करेंगी।

पढ़ें :- Baagh Ka Kareja Song: मनोज बाजपेयी की भैया जी फिल्म का पहला गाना रिलीज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...