1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिकी कैपिटल हमला मामला, नहीं मिला आतंकवाद से कोई संबंध

अमेरिकी कैपिटल हमला मामला, नहीं मिला आतंकवाद से कोई संबंध

मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग के कार्यवाहक प्रमुख रॉबर्ट कॉन्टी ने कहा कि क्षेत्र में इस वक्त कोई खतरा नहीं है और घटना का आतंकवाद से कोई संबंध नजर नहीं आता। अधिकारियों ने संदिग्ध को गोली मार दी और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हमले का शिकार हुए कैपिटल पुलिस के दोनों अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

वॉशिंगटन: अमेरिकी कैपिटल में हमला मामले का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। हमला उस वक्त हुआ, जब एक व्यक्ति ने कैपिटल के बाहर अपनी कार से 2 अधिकारियों को टक्कर मार दी और इसके बाद चाकू से हमला किया। अधिकारी हमलावर की मंशा का पता लगा रहे हैं।

पढ़ें :- NCP-SCP Manifesto : शरद पवार ने नौकरी से लेकर महिला आरक्षण का किया एलान, जानें और क्या कुछ

आपको बता दें, मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग के कार्यवाहक प्रमुख रॉबर्ट कॉन्टी ने कहा कि क्षेत्र में इस वक्त कोई खतरा नहीं है और घटना का आतंकवाद से कोई संबंध नजर नहीं आता। अधिकारियों ने संदिग्ध को गोली मार दी और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हमले का शिकार हुए कैपिटल पुलिस के दोनों अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्यवाहक प्रमुख योगानांडा पिटमैन ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि एक अधिकारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने तत्काल कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...