1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का निधन, तिरंगे में लिपटा निकला जनाजा… सोनू निगम हुए भावुक

उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का निधन, तिरंगे में लिपटा निकला जनाजा… सोनू निगम हुए भावुक

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: भारतीय शास्त्रीय संगीतकार और पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का निधन रविवार को 89 साल की उम्र में हुआ। उस्ताद गुलाम मुस्तफा के निधन की खबर में संगीत जगत में गहरा दुख है। अपने गुरु के निधन की खबर मिलने पर सोनू निगम उनकी अंतिम यात्रा के लिए पहुंचे।

पढ़ें :- पहले चरण की वोटिंग आज: शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीेएम में हो जायेगी कैद

आपको बता दें, उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के जनाजे को भी कंंधा दिया। जानकारी के मुताबिक लगभग 15 साल पहले वो ब्रेन स्ट्रोक के शिकार हो गए थे। इसी के बाद से वह बीमार चल रहे थे। घर से ही उनका इलाज चल रहा था। उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को 1991 में पद्मश्री, 2006 में पद्म भूषण और फिर पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

अपने संगीत से दुनिया में पहचान बनाने वाले उस्ताद ने उमराव जान, आगमन, बस्ती, श्रीमान आशिक जैसी फिल्मों में अपनी गायकी से इस तरह की लोकप्रियता हासिल की कि उन्हें जूनियर तानसेन के नाम से सम्मान दिया जाता था। बता दें कि उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-एक-खाक किया गया। इसकी कुछ खास तस्वीरें सामने आयी हैं।

पढ़ें :- अपने लुक से फैंस के दिलो पर कहर ढा रही हैं शमा सिंकदर
उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की अंतिम यात्रा में पुलिस बल के साथ संगीत जगत के कई नामी लोग पहुंचे। सोनू निगम और अनूप जलोटा भी दिखाई दिए। सोनू निगम उस्ताद की अंतिम यात्रा में बेहद भावुक नजर आए। जनाजे में काफी भीड़ इकट्ठा हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...