लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है। अजय कुमार लल्लू को 21 मई को गिरफ्तार किय गया था। मंगलवार को मामले पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने ये फैसला दिया।
बता दें कि, लॉकडाउन के दौरान अजय कुमार लल्लू को आगरा में धरना प्रदर्शन करने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लॉकडाउन के दौरान वापस लौट रहे श्रमिकों को उनके घरों तक भेजने के लिए एक हजार बसें भेजी थीं।
लिस्ट में गड़बड़ी होने के आरोप में प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को आगरा से गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद जेल भेज दिया गया। मंगलवार को उनकी जमानत मंजूर कर ली गई।