1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गणतंत्र दिवस की झांकी में उत्तर प्रदेश को मिला पहला स्थान, खेल मंत्री ने दिया पुस्कार

गणतंत्र दिवस की झांकी में उत्तर प्रदेश को मिला पहला स्थान, खेल मंत्री ने दिया पुस्कार

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ में इस बार अलग-अलग राज्यों की झांकिया निकाली गईं। इन झांकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश की ओर से इस बार राम मंदिर मॉडल की झांकी प्रस्तुत की गई थी।
इस झांकी को देश की अन्य झांकियों में सबसे अच्छा चुना गया।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

इसको लेकर केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री किरण रिरिजु ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश को पहला पुरस्कार दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, सूचना निदेशक शिशिर और टीम ने आज दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण किया।

आपको बता दें पिछली बार यूपी की झांकी को दूसरा स्थान मिला था। इस बार परेड में यूपी की ओर से राम मंदिर मॉडल की झांकी प्रस्तुत की गई थी। इस झांकी को देश की अन्य झांकियों में सबसे अच्छा माना गया है। रक्षा मंत्री इसे पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का वैभव को दिल्ली के राजपथ से पूरी दुनिया ने देखा है। राम-झांकी ने सबका मन मोह लिया। इस बार यूपी ने राजपथ पर पहला स्थान प्राप्त किया है। अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल का कहना है कि उत्तर प्रदेश की झांकी में यहां की पुरानी विरासत और संस्कृति की झलक दिखाई गयी।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

अयोध्या में बन रहा राम मंदिर मॉडल में रामायण के सीन और वाल्मिकि को रामायण लिखते हुए दिखाया गया। रामजी शबरी के झूठे बेर खाते हुए भी दिखाए गए। इसके गाने की थीम को भी इसी आधार पर चुना गया था। वह भी हमारी संस्कृति की सबलता को दर्शाता है।

उत्तर प्रदेश को झांकी में पहला स्थान मिलने पर बहुत हर्ष और गौरव की बात है। वहीं, सूचना निदेशक शिशिर ने ट्वीट कर कहा कि इस साल के गणतंत्र दिवस में उत्तर प्रदेश की भव्य झांकी को प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त हुआ, सारी टीम को दिल से बधाई।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...