1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश बढ़ रहा आगे, कानून व्यवस्था के क्षेत्र में हुआ सबसे अच्छा कार्य, योगी 2.0 के एक साल पर एके शर्मा ने गिनाई उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश बढ़ रहा आगे, कानून व्यवस्था के क्षेत्र में हुआ सबसे अच्छा कार्य, योगी 2.0 के एक साल पर एके शर्मा ने गिनाई उपलब्धियां

सरकार ने विगत वर्षाे में कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सबसे अच्छा कार्य किया है। उ0प्र0 में 07 कमिश्नरेट बनाये गये है, जिससे कानून व्यवस्था और अधिक सदृढ़ होगी। किसानो को योजनाओ का लाभ सीधे डी.बी.टी. के माध्यम से दिया जा रहा है। गन्ना किसानो का गन्ना मूल्य बकाया 2.02 लाख करोड़ का भुगतान हुआ। सिंचाई के क्षेत्र में हर खेत को पानी देने का कार्य किया जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News:  उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (Urban Development and Energy Minister AK Sharma) ने योगी सरकार (yogi government) के दूसरे कार्याकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को सिद्धार्थनगर जनपद में बतौर प्रभारी मंत्री सरकार के विकास कार्यों व उपलब्धियों को प्रेसवार्ता कर बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वर्ष 2017 से लगातार प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाकर बिना किसी भेदभाव के सबका विकास कर रही है। प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बन गया है। आज देश का तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जी के संकल्प राज्य को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। सरकार प्रदेश में आए निवेश को धरातल पर उतारने की ओर बढ़ रही है। ढांचागत विकास किया जा रहा है। प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

पढ़ें :- Lucknow UP Board Topper List : लखनऊ शहर का इन मेधावियों ने नाम किया रोशन

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा आज जनपद सिद्धार्थनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उन्होंने अपरान्ह 3ः00 बजे हुई प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवम् मार्गदर्शन में देश एवम् प्रदेश विकास कर रहा है। योगी सरकार के 06 वर्ष सुशासन के रूप में जाना जायेगा। यह प्रदेश का स्वर्णिम काल है। विकास की श्रृखला शुरू हो चुकी है, उसकी किसी से कोई तुलना नही है। प्रदेश में जी20 और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसा वैश्विक आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 35 लाख करोड़ का एमओयू हुआ। देश की अर्थव्यवस्था को 05 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है, जिसमें उ0प्र0 को 01 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। सरकार ने विगत वर्षाे में कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सबसे अच्छा कार्य किया है। उ0प्र0 में 07 कमिश्नरेट बनाये गये है, जिससे कानून व्यवस्था और अधिक सदृढ़ होगी। किसानो को योजनाओ का लाभ सीधे डी.बी.टी. के माध्यम से दिया जा रहा है। गन्ना किसानो का गन्ना मूल्य बकाया 2.02 लाख करोड़ का भुगतान हुआ। सिंचाई के क्षेत्र में हर खेत को पानी देने का कार्य किया जा रहा है। बुनकरो को बहुत सारी योजनाओ से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अन्तर्गत लाभ दिया जा रहा है। निराश्रित महिला व वृद्धावस्था पेंशन तथा दिव्यांगजन पेंशन के 98.28 लाख लाभार्थी को लाभ मिला है। वन नेशन वन राशन कार्ड से अन्य राज्यों के 42283 कार्ड धारको को उ0प्र0 से तथा उ0प्र0 के 2140216 कार्डधारको को अन्य राज्यों से खाद्यान्न दिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत 1.75 करोड़ से अधिक परिवारो का निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। पॉवर ऑफ आल के तहत 1.58 करोड़ घरो को विद्युत कनेक्शन दिया गया। 1,21,324 मजरो का विद्युतीकरण कराया गया। शहरी गरीबो को आवास दिया गया है।

एके शर्मा ने कहा कि 33.10 लाख स्ट्रीट वैन्डर को ऋण दिया गया। प्रदेश में 35 लाख पौधो का रोपड़ किया गया तथा अमृत वन की स्थापना की गयी। 156 नई बीएस 6 बसो को क्रय किया गया तथा 1000 नई बसो को क्रय करने का लक्ष्य है। ग्रेटर नोयडा में उत्तर भारत का पहला हाइपर डाटा सेन्टर प्रारम्भ किया गया। प्रदेश में 9,289 अमृत सरोवरो का निर्माण कराया गया। प्रदेश में 16.88 करोड लोगांे को कोरोना का दोनो डोज तथा कुल 39 करोड़ से अधिक डोज लगाया गया। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत 1.92 करेड छात्र/छात्राओ का नामांकन कराया गया। 15 निजी विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत किये गये तथा 07 अन्य निजी विश्वविद्यालय के संबध में आशय पत्र निर्गत करने पर कार्यवाही चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी तथा मुख्यमंत्री योगी जी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सबका साथ सबका विकास के साथ डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। किसानो को फ्री बिजली देने के लिए 15 हजार करेड़ के बजट का प्राविधान किया गया है। उ0प्र0 कृषि प्रधान प्रदेश है। उ0प्र0 आधुनिक प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर सूचना निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 06 वर्ष सुशासन विकास रोजगार, डबल इंजन की सरकार का बिमोचन किया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...