1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: सिक्किम में कुमाऊं रेजीमेंट के दो जवान शहीद, पूर्व सीएम ने जताया दुख

उत्तराखंड: सिक्किम में कुमाऊं रेजीमेंट के दो जवान शहीद, पूर्व सीएम ने जताया दुख

पूर्वी सिक्किम में हुए एक हादसे में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। इनमें एक ताड़ीखेत ब्लॉक और दूसरा रामनगर (नैनीताल) के रहने वाले हैं। तीसरा जवान हरियाणा का है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

देहरादून: पूर्वी सिक्किम में हुए एक हादसे में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। इनमें एक ताड़ीखेत ब्लॉक और दूसरा रामनगर (नैनीताल) के रहने वाले हैं। तीसरा जवान हरियाणा का है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में तीन अन्य जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा गंगटोक को सोमगो झील और भारत चीन सीमा के निकट नाथुला से जोड़ने वाले न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुआ है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट किया, ”सैन्य धाम, उत्तराखंड के अपने इन वीर सपूतों को शत-शत नमन करता हूं। ईश्वर पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करें। शहीदों के परिजनों के साथ हम सदैव खड़े हैं। जय हिंद”

पढ़ें :- मनरेगा की मजदूरी सात रुपये बढ़ी, राहुल गांधी लिखा- कहीं पीएम मोदी ये न पूछ लें आप इतनी बड़ी धनराशि का क्या कीजिएगा?

 

पढ़ें :- Baba Tarsem Singh : नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए थे हमलावर

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट में जानकारी दी, ”सिक्किम से हासीमारा, असम जाते समय 07 कुमाऊं रेजीमेंट के हमारे 02 लाल शहीद हुए हैं। जिला अल्मोड़ा के ग्राम मासमोली के 20 वर्षीय हिमांशु और ग्राम सारना के 21 वर्षीय बृजेश रौतेला अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हुए हैं।” मिली जानकारी के मुताबिक, सेना के ट्रक में कुमाऊं रेजिमेंट के छह जवान सवार थे। ट्रक गंगटोक की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर 600 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक और दो अन्य जवान शहीद हो गए।

सेना, बीआरओ, पुलिस व स्थानीय लोगों ने दुर्गम क्षेत्र में खराब मौसम के बीच बचाव अभियान चलाया। तीन घायल सैनिकों को गंगटोक के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में उपचार को भेजा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...