1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Vaishno Devi Temple Accident : वैष्णो देवी हादसे में 11 मृतकों की हुई पहचान, देखें लिस्ट

Vaishno Devi Temple Accident : वैष्णो देवी हादसे में 11 मृतकों की हुई पहचान, देखें लिस्ट

Vaishno Devi Temple : वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) में शनिवार रात को हुए हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लोग घायल बता जा रहे हैं। मृतकों में अभी तक 8 लोगों की पहचान हो गई है। इनमें से 4 गाजियाबाद के, 2 दिल्ली के और एक-एक हरियाणा और जम्मू-कश्मीर (Jammu - Kashmir) के रहने वाले हैं। 15 घायलों में से 4 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Vaishno Devi Temple : वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) में शनिवार रात को हुए हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लोग घायल बता जा रहे हैं। मृतकों में अभी तक 11 लोगों की पहचान हो गई है। इनमें से 4 गाजियाबाद के, 2 दिल्ली के और एक-एक हरियाणा और जम्मू-कश्मीर (Jammu – Kashmir) के रहने वाले हैं। 15 घायलों में से 4 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

हादसे में जिन 11 लोगों की मौत हुई है। उनकी पहचान इस प्रकार हैं।

1- श्वेता सिंह, उम्र-35 पति का नाम- विक्रांत सिंह गाजियाबाद

2-डॉ अरुण प्रताप सिंह, उम्र- 30 पिता का नाम- सत प्रकाश सिंह गोरखपुर

3-वनीत कुमार, उम्र- 38 पिता का नाम- वीरमपाल सिंह सहारनपुर

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

4-धरमवीर सिंह, उम्र-35 सहारनपुर

5-विनय कुमार, उम्र- 24 पिता का नाम- महेश चंद्र भादेरपुर, दिल्ली

6-सोनू पांडेय, उम्र-24 पिता का नाम- नरिंदर पांडेय भादेरपुर, दिल्ली

7-ममता, उम्र- 38 पति का नाम- सुरिंदर बीरी झज्जर, हरियाणा

8- धीरज कुमार, उम्र- 26 पिता का नाम- तरलोक कुमार राजौरी, जम्मू- कश्मीर

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला

9. सोनू शर्मा, उम्र- 32 पिता का नाम- फेरूमल, पता- मोहल्ला नया दादरी, गौतमबुद्धनगर, यूपी

10.  महिंदर गौर, उम्र-26 पिता का नाम- शिव कुसम पता- कानपुर, यूपी

11.  नरेंद्र कश्यप, उम्र-40 पिता का नाम- सुहाब पता- कानपुर, यूपी

 

भगदड़ का शिकार हुए 1 लोगों की पहचान होनी बाकी है। प्रशासन इस सिलसिले में काम कर रहा है। यही नहीं प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ताकि देश भर से लोग अपने परिजनों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। इन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी घायलों/मृतकों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
01991-234804
01991-234053

दूसरे हेल्पलाइन नंबर इस तरह हैं
PCR Katra 01991232010/ 9419145182
PCR Reasi 0199145076/ 9622856295
DC Office रियासी कंट्रोल रूम room 01991245763/ 9419839557।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: गूगल ने डूडल के साथ लोकसभा चुनाव 2024 का मनाया जश्न, यूजर्स को दिया खास संदेश

इस बीच प्रशासन ने एहतियात के बाद यात्रा फिर से शुरू कर दी है। इस बार सुरक्षा बढ़ा दी गई है और भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। जगह जगह पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

बता दें कि नए साल के मौके पर वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी तादाद में लोग पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रात के वक्त करीब 2.45 बजे यहां भगदड़ मच गई। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि यहां लोगों के दो समूह आपस में भिड़ गए जिससे ये हालात पैदा हुए। हाालांकि, चश्मदीदों का ये भी कहना है कि सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया तो उसके बाद हालात ज्यादा बिगड़ गए। बहरहाल, इस पूरे मामले की हाई लेवल जांच की जा रही है। तीन लोगों की टीम बना दी गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हालात पर जानकारी ली है और हादसे पर दुख जताया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...