1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. है​वानियत: आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 40 फोटो देखकर की आरोपी की पहचान

है​वानियत: आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 40 फोटो देखकर की आरोपी की पहचान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत की गई। घटना उस समय हुई जब मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसे कूडेदान के भीतर लेकर चला गया और उसके साथ दुष्कर्म की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत की गई। घटना उस समय हुई जब मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसे कूडेदान के भीतर लेकर चला गया और उसके साथ दुष्कर्म की।

पढ़ें :- Tragic Accident: रेलवे क्रॉसिंग को तोड़ते हुए चलती ट्रेन से टकराई कार, एक की मौत, एक घायल

इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने करीब 40 लोगों की तस्वीरें देखकर आरोपी की शिनाख्त की, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

यह घटना शनिवार की दोपहर एक बजे की है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान आरोपी वहां पर पहुंचा और बच्ची से पास की दुकान से तंबाकू का पाउच लाने के लिए कहा। तंबाकू का पाउच लाने के बाद बच्ची को आरोपी ने कूड़ेदान के पीछे खड़े शख्स को उसे देने के लिए कहा।

जैसे ही बच्ची कूड़ेदान के पीछे गई, आोरोपी ने उसे कूड़ेदान के भीतर धकेल दिया और उसके रेप किया। रेप करने के बाद घटनास्थल से आरोपी भाग गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ​टीमें गठनकर आरोपी की तलाश शुरू की। पीड़िता द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर 40 संदिग्धों की तस्वीरें खींची गईं और फिर पीड़िता को दिखाया गया।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : खजुराहो सीट पर सपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द, अखिलेश यादव को चुनाव आयोग से लगा बड़ा झटका

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...