1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Vanshika shared the video: बेटी वंशिका के साथ पापा की तरह रहतें हैं अनुपम खेर, वायरल हुआ वीडियो

Vanshika shared the video: बेटी वंशिका के साथ पापा की तरह रहतें हैं अनुपम खेर, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के अचानक निधन के बाद एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने उनकी बच्ची के पालन-पोषण का जिम्मा उठा लिया है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Vanshika shared the video: बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के अचानक निधन के बाद एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने उनकी बच्ची के पालन-पोषण का जिम्मा उठा लिया है।

पढ़ें :- Tiger Nageshwar Rao trailer released: पहली बार ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मुंबई पहुंचे रवि तेजा, टाइगर नागेश्वर राव का ट्रेलर लॉन्च

सतीश कौशिक ने 8 मार्च को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो अपने पीछे 10 वर्षीय बेटी वंशिका (10 year old daughter Vanshika) को छोड़ गए हैं। वंशिका ने अपनी पहली इंस्टाग्राम रील अनुपम खेर के साथ बनाई थी। इसमें दोनों साथ में डांस करते दिखाई दिए थे।

Vanshika ने शेयर किया वीडियो

उनके क्यूट अंदाज को बहुत पसंद किया गया। अब वंशिका ने एक और प्यारा वीडियो साझा किया है। इसमें नन्ही वंशिका, अपने अनुपम अंकल संग लंच एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनके पिता उन्हें लंच पर लेकर जाते थे। मगर अब अनुपम खेर इस भूमिका को निभा रहे हैं।

अपने वीडियो को साझा करते हुए वंशिका कौशिक लिखती हैं, ‘पापा और मैं मैरिएट में नाश्ते और लंच के लिए आया करते थे। मेरे फेवरेट अनुपम अंकल के साथ ये रूटीन रिपीट करना बहुत शानदार रहा। और ऐसा कैसे हो सकता है कि हम साथ हों और रील ना बनाएं। तो ये रही आपके लिए वीडियो अनुपम खेर के साथ।’

 

पढ़ें :- Gandhi Jayanti Special: बॉलीवुड सेलेब्स ने गांधी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, दिया फैंस को खास मैसेज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...