1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. वरुण धवन शर्टलेस रेस लगाते आए नजर, फिल्म ‘भेड़िया’ के सेट का VIDEO हो रहा VIRAL

वरुण धवन शर्टलेस रेस लगाते आए नजर, फिल्म ‘भेड़िया’ के सेट का VIDEO हो रहा VIRAL

वरुण धवन का ये अंदाज एक प्रो एथलीट जैसा है, इस वीडियो में वरुण अपने ट्रेनर को पीछे छोड़ते दिखाई दे रहे हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को अगर बॉलीवुड का जुनूनी एक्टर कहे तो गलत नहीं होगा। किसी भी रोल में ढलने के लिए के लिए वो अपना 100 पर्सेंट झोक देते हैं। इंटेंस किरदार में वरुण का दम साफ़ देखने को मिलता है। वरुण धवन का यही डेडिकेशन एक बार फिर नजर आ रहा है फिल्म भेड़िया में।

पढ़ें :- फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर का हॉर्ट अटैक से निधन, छाई शोक की लहर

आपको बता दें, वरुण धवन ने फिल्म के सेट से अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। जहां वरुण धवन दौड़ लगाते दिखाई दे रहे हैं। वरुण धवन का ये अंदाज एक प्रो एथलीट जैसा है, इस वीडियो में वरुण अपने ट्रेनर को पीछे छोड़ते दिखाई दे रहे हैं।

वरुण धवन ने शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण धवन ब्लैक शॉट पहनकर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ वरुण धवन ने लिखा कि बैक टू रनिंग। वरुण के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सेनन और अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे। जबकि वहीं वरुण धवन को आखिरी बार फिल्म कूली नंबर 1 में देखा गया था। इस फिल्म में वरुण धवन एक साथ सारा अली खान नजर आई थी। जबकि वरुण इसके साथ ही जुग जुग जियो की शूटिंग में भी बिजी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...