भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के पीलीभीत (Pilibhit) से सांसद वरुण गांधी (MP Varun Gandhi) अक्सर ही अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते रहते हैं। किसानों के मुद्दे को लेकर भी वरुण गांधी काफी मुखर थे और उन्होंने अपनी ही सरकार पर कई सवाल उठाए थे। इस बीच उन्होंने सेना की बंद हुई रैली भर्ती पर भी सवाल उठाया है।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के पीलीभीत (Pilibhit) से सांसद वरुण गांधी (MP Varun Gandhi) अक्सर ही अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते रहते हैं। किसानों के मुद्दे को लेकर भी वरुण गांधी काफी मुखर थे और उन्होंने अपनी ही सरकार पर कई सवाल उठाए थे। इस बीच उन्होंने सेना की बंद हुई रैली भर्ती पर भी सवाल उठाया है।
जिस मैदान में लिया था ‘राष्ट्रसेवा का संकल्प’ वहीं लिखे अंतिम शब्द “बापू इस जन्म में नहीं बन सका, अगला जन्म लिया तो फौजी जरूर बनूँगा”।
विगत 3 वर्षों से रुकी आर्मी रैली के कारण आयु सीमा से बाहर हो रहे युवाओं को अवसाद तोड़ रहा है।
इन मेहनतकश युवाओं की गुहार, आखिर कब सुनेगी सरकार? pic.twitter.com/HvcbZsRnqM
— Varun Gandhi (@varungandhi80) April 29, 2022
पढ़ें :- Union Budget 2023: वित्तमंत्री का बड़ा ऐलान, टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव, 7 लाख रुपये के इनकम पर कोई टैक्स नहीं
साथ ही कहा कि उम्र निकलने के कारण फौज में जाने की तैयारी कर रहे युवक अवसाद में जा रहे हैं और सुसाइड कर रहे हैं। एक अखबार की कटिंग को शेयर करते हुए वरुण गांधी (MP Varun Gandhi) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘जिस मैदान में लिया था ‘राष्ट्रसेवा का संकल्प’ वहीं लिखे अंतिम शब्द “बापू इस जन्म में नहीं बन सका, अगला जन्म लिया तो फौजी जरूर बनूंगा”। विगत 3 वर्षों से रुकी आर्मी रैली के कारण आयु सीमा से बाहर हो रहे युवाओं को अवसाद तोड़ रहा है। इन मेहनतकश युवाओं की गुहार, आखिर कब सुनेगी सरकार?