1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फसल जलाते किसान का वीडियो वरुण गांधी ने किया शेयर, कहा-इस व्यवस्था ने किसानों को कहां लाकर खड़ा कर दिया है?

फसल जलाते किसान का वीडियो वरुण गांधी ने किया शेयर, कहा-इस व्यवस्था ने किसानों को कहां लाकर खड़ा कर दिया है?

पीलीभीत (Pilibhit) से भाजपा (BJP) सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) लगातार अपनी ही सरकार पर हमलावर हैं। इस बार उन्होंने फसल जलाने वाली एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही कहा है कि इस व्यवस्था ने किसानों को कहां लाकर खड़ा कर दिया है? द

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। पीलीभीत (Pilibhit) से भाजपा (BJP) सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) लगातार अपनी ही सरकार पर हमलावर हैं। इस बार उन्होंने फसल जलाने वाली एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही कहा है कि इस व्यवस्था ने किसानों को कहां लाकर खड़ा कर दिया है? दरअसल, बीते कुछ दिनों से वरुण गांधी किसानों के मुद्दे पर लेकर लगातार सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। वो किसानों के समर्थन मेें लगातार आवाज उठा रहे हैं।

पढ़ें :- वर्ष 2070 तक भारत नेट-ज़ीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में हासिल कर सकता है सफलता : डॉ. बी एन जगताप

पढ़ें :- Two Groups Clashed in Tihar Jail : संजय सिंह बोले- वहां हो चुकी हैं कई हत्याएं, अरविंद केजरीवाल के जीवन से खिलवाड़ कर रही है बीजेपी

इस बीच वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने वीडियो को ट्वीट करते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा है कि, उत्तर प्रदेश के किसान श्री समोध सिंह पिछले 15 दिनों से अपनी धान की फसल को बेचने के लिए मंडियों में मारे.मारे फिर रहे थे, जब धान बिका नहीं तो निराश होकर इसमें स्वयं आग लगा दी। इस व्यवस्था ने किसानों को कहां लाकर खड़ा कर दिया है, कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।

बता दें कि, वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की थी। इससे पहले वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़े कर दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...