1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Shastra: पति- पत्नी करते हैं लड़ाई तो बेडरूम से हटा दें ये चीजें, अनबन होती है दूर

Vastu Shastra: पति- पत्नी करते हैं लड़ाई तो बेडरूम से हटा दें ये चीजें, अनबन होती है दूर

दांपत्य जीवन जीवन में पति पत्नी का खुश रहना बहुत आवश्यक होता है। इससे गृहस्थी की गाड़ी सरपट दौड़ती रहती है।  पति पत्नी में अनबन का असर दांपत्य जीवन की खुशियों पर पड़ता है। 

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Shastra : दांपत्य जीवन जीवन में पति पत्नी का खुश रहना बहुत आवश्यक होता है। इससे गृहस्थी की गाड़ी सरपट दौड़ती रहती है।  पति पत्नी में अनबन का असर दांपत्य जीवन की खुशियों पर पड़ता है। नाजुक रिश्तों को बनाएं रखने शनि देव की कृपा बहुत आवश्यक होता है। इस समस्या का इलाज वास्तु शास्त्र में मौजूद है।
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बेडरूम के लिए भी अलग अलग टिप्स मौजूद हैं। जिन पति पत्नी के बीच घर में ज्यादा तनाव रहता है या कलह होती है, उन्हें बेडरूम में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम (Vastu For Bedroom) में रखी कुछ चीजें तनाव का कारण हो सकती हैं। उन्हें वहां से हटा देना चाहिए।

पढ़ें :- Good luck: घर में इस दिशा में चीजों को रखने से पड़ता है ग्रहो का बुरा प्रभाव, दुर्भाग्य से बचने के लिए तुंरत हटाएं ये चीजें

शनि देव को करें प्रसन्न
अगर आपके जीवन में वैवाहिक जीवन को लेकर काफी तनाव होते हैं तो आप शनि के कुछ आसान उपाय आजमा सकती हैं।

इन रंगों के कपड़े पहनें
अगर आपके और पार्टनर के बीच अनबन रहती है तो आप शनिवार के दिन काले या गहरे नीले रंग के कपड़े पहनें। इससे आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा और लड़ाई-झगड़ों से मुक्ति मिलेगी।

बेडरूम के दरवाजे की दिशा
बेडरूम के दरवाजे की दिशा भी रिश्तों पर असर डालती है। वास्तु के अनुसार बेडरूम का दरवाजा उत्तर पूर्व दिशा में नहीं हो तो अच्छा है। इस दिशा में रहने वाला गेट पति पत्नी के संबंधों में तनाव का विषय बन सकता है। ऐसे बेडरूम में रहने वाले पति पत्नी, वास्तु के मत के अनुसार कभी एक बात पर सहमत नहीं होते।

बेडरूम में फ्रिज, इनवर्टर न रखें
अगर आपने अपने बेडरूम में फ्रिज, इनवर्टर या गैस जलाने वाला सिलेंडर रखा है, तो वास्तु के अनुसार ये गलत है। इन चीजों की वजह से नींद खराब होती है और चिड़चिड़ापन बढ़ता है। जिसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ता है।

पढ़ें :- Marriage Astro Tips : मनपसंद जीवनसाथी पाने के लिए करें ये उपाय, सभी बाधाएं दूर होती हैं

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...