1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips: इस दिशा में हरे पौधे रखने से अधिक धन प्राप्ति की संभावना बनती है, जानिए वास्तु शास्त्र में कुछ सरल उपाय

Vastu Tips: इस दिशा में हरे पौधे रखने से अधिक धन प्राप्ति की संभावना बनती है, जानिए वास्तु शास्त्र में कुछ सरल उपाय

पौधे जीवन का प्रमुख अंग है। पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। वास्तु शास्त्र में पौधों को घर में लगाने के लिए कुछ सरल उपाय बताए गए है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips  : पौधे जीवन का प्रमुख अंग है। पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। वास्तु शास्त्र में पौधों को घर में लगाने के लिए कुछ सरल उपाय बताए गए है। पौधे से घर का  वास्तु दोष ठीक किया जा सकता है।   वास्तु दोष होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है, जिससे दुख और अशुभ घटनाएं होने लगती हैं।आइये जानते है वास्तु शास्त्र के कुछ सरल उपाय।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

1.मुरझाए हुए पौधे घर में नहीं रखने चाहिए।
2.तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है।
3.घर के बाहर वहीं नीम, मनी प्लांट आदि भी शुभ माने जाते हैं।
4.वास्तु के अनुसार घर के आंगन में किसी तरह का कांटेदार पौधा लगाना सही नहीं है।
5.फेंगसुई के अनुसार क्रासुला का पौधा घर के प्रवेश द्वार दाहिनी दिशा में रखना चाहिए, जहाँ से सूर्य की रौशनी इस पर पड़े।तुलसी के पौधे को घर की बालकनी या खिड़की की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
6.वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है इसलिए आर्थिक समृद्धि के लिए तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
7. सूखे फूलों को घर के किसी भी कमरे में न रखने दें। छोटे फूलदान में रखे फूल अगर सूख जाएं तो नए फूल लगाएं और सूखे फूलों को निकाल कर फेंक दें।
8. सुबह कुछ देर के लिए खिड़कियां, दरवाजे खोल दें ताकि ताजी हवा और धूप घर में प्रवेश कर सके, ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी, वास्तु दोष दूर होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...