1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : सावन में वास्तु के ​अनुसार चुनें पर्दों के रंग, बदल जाएगी घर की रंगत

Vastu Tips : सावन में वास्तु के ​अनुसार चुनें पर्दों के रंग, बदल जाएगी घर की रंगत

साफ सुथरे सजे घर में रहने वाले सदस्यों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा निवास करती है। घर के अंदर खुशी का माहौल रहता है। घर के सदस्यों को को हर कदम पर सफलता मिलती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : साफ सुथरे सजे घर में रहने वाले सदस्यों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा निवास करती है। घर के अंदर खुशी का माहौल रहता है। घर के सदस्यों को को हर कदम पर सफलता मिलती है। वास्तु के अनुसार मौसम के बदलने पर घर की सजावट में कुछ बदलाव करने पर घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है। सावन में के महीने में प्रकृति भी अपना श्रृंगार करती है। हर तरफ हरा भरा दिखाई देता है। कमरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए पर्दे लगाए जाते। पर्दे की वजह से कमरों का लुक भव्य दिखायी देता है। आइये जानते है सावन के महीने में कमरों में पर्दे किस प्रकार के होने चाहिए।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

हरा रंग अध्ययन क्षमता और रचनात्मकता में भी वृद्धि करता है। यह रंग पढ़ाई के कमरों के लिए अच्‍छा माना जाता है। उत्‍तर दिशा में बने कमरों में यह रंग उपयुक्त माना जाता है। बच्चों के पढ़ने वाले कमरों में हरे रंग का पर्दे कलगाना चाहिए।हरा रंग बसंत ऋतु, आशा, प्रकृति, नए जीवन, कर्मठता और जवानी का प्रतीक चिन्ह  माना जाता है। हरे रंग के कमरे, हरे रंग की चादर, हरे रंग के पर्दे हरा रंग आरामदायक व शांत होता है हरा रंग पसंद करने वाले लोग जल्‍दी-जल्‍दी काम करते हैं। हरा रंग स्फूर्ति देने में सहायक होता है।

घर के ड्राइंग रूम में हरे रंग के पर्दे लगाने से ​मेहमानों से मेलजोल बढ़ता है। घर के सदस्यों में आपसी प्यार बढ़ता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...