1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : जहां भी तुलसी का पौधा लगा हो वहां झाड़ू या डस्टबीन न रखें, देवतुल्य पौधा लगाने के बारे में जानिए

Vastu Tips : जहां भी तुलसी का पौधा लगा हो वहां झाड़ू या डस्टबीन न रखें, देवतुल्य पौधा लगाने के बारे में जानिए

जीवन में सुख ,समृद्धि की कामना हर व्यक्ति करता है। प्राचीन धर्म शास्त्रों में इसके लिए हमें उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे की वृहद रूप से व्याख्या गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips: जीवन में सुख, समृद्धि की कामना हर व्यक्ति करता है। प्राचीन धर्म शास्त्रों में इसके लिए हमें उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे की वृहद रूप से व्याख्या गई। भारतीय जीवन शैली में तुलसी को घर का आधार माना गया है। धर्म ग्रंथों में तुलसी को मां लक्ष्मी माना जाता है। तुलसी के पौधे को बहुत ​ही पवित्र माना जाता है। तुलसी के पौधे के लिए जरूरी नियम का पालन करना आवश्यक है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी के पौधे को सही दिशा में लगने से घर के सुख समृद्धि मे्ं निरंतर वृद्धि होती रहती है। आइये जानते हैं कि घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए सही दिशा क्या है।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

1.तुलसी के पौधे को घर की बालकनी या खिड़की की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

2.वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है इसलिए आर्थिक समृद्धि के लिए तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

3.रविवार के दिन तुलसी में की पूजा नहीं की जाती और न ही जल अर्पित करना चाहिए।

4.रविवार के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।

पढ़ें :- Vallabhacharya Jayanti 2024 : श्री वल्लभाचार्य जयंती के दिन करें भगवान श्री कृष्ण  की पूजा , बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है

5.यदि तुलसी का पौधा सूख गया है तो उसे गमले से निकालकर नदी में प्रवाहित कर दें।

6.इस बात का विशेष ध्यान चाहिए कि जहां भी तुलसी का पौधा लगा हो वहां झाड़ू या डस्टबीन न रखें ,क्योंकि तुलसी को देवतुल्य माना जाता है।

7.तुलसी के पौधे को गमले में लगाना चाहिए। जमीन में तुलसी का पौधा लगाने से घर के सदस्यों के सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...