1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : घर के मंदिर में ये चीजें न रखें, इन चीजों को रखना अच्छा नहीं होता

Vastu Tips : घर के मंदिर में ये चीजें न रखें, इन चीजों को रखना अच्छा नहीं होता

भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग भगवान की शरण में जाते है। भक्त भगवान को प्रसन्न करने और उनसे मनोकामना की पूर्ती के लिए वरदान मांगते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग भगवान की शरण में जाते है। भक्त भगवान को प्रसन्न करने और उनसे मनोकामना की पूर्ती के लिए वरदान मांगते है। भक्त गण भगवान का दर्शन करने के लिए देव स्थलों की यात्रा करते है। समय न मिल पाने की वजह से लोग घर में भागवान की पूजा करते है। घर में ही भगवान की पूजा करने के लिए भक्त गण छोटा सा मंदिर बना लेते है। घर के मंदिर में भक्त गण सभी देवी देेवताओं के चित्र और पूजन समाग्री रखते है।वास्तु शास्त्र अनुसार ,बहुत सी ऐसी सामग्री अथवा चीजें हैं जिन्हें घर में रखना सही नहीं माना जाता। ऐसी चीजें मंदिर या पूजा घर से दूर रखने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि इससे पूजा का कोई फल प्राप्त नहीं होता।आइये जानते है घर के मंदिर में क्या नहीं रखना चाहिए।

पढ़ें :- Nautapa 2024: नौतपा की भीषण गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, इन बातों का रखें ध्यान

1.माना जाता है कि घर के मंदिर में अंगूठे के आकार से बड़ा शिवलिंग नहीं रखना चाहिए।
2.खंडित या टूटी-फूटी भगवान की मूर्ति को नकारात्मकता फैलाने वाला माना जाता है।
3.वास्तु शास्त्र  के अनुसार मंदिर में सुबह के समय चढ़ाए गए फूल रात होने से पहले हटा देने चाहिए।
4.पुराने या सूखे हुए फूल भी भगवान के मंदिर में रखना अशुभ माना जाता है।
5.घर के मंदिर में भगवान की बड़ी तस्वीर लगाई जा सकती है लेकिन मान्यता है कि बड़ी मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए, ये विवाहित जोड़े के लिए अच्छा नहीं समझा जाता।
6.मंदिर में एक ही शंख रखने को शुभ माना जाता है उससे ज्यादा नहीं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...