1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips for Tulsi Plant: तुलसी का पौधा लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

Vastu Tips for Tulsi Plant: तुलसी का पौधा लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

हिंदू धर्म में तुलसी के पेड़ को अधिक महत्व दिया गया है। वास्तु शास्त्र में भी कुछ पेड़-पौधों को अत्यधिक महत्व दिया गया है, जिन्हें केवल घर में लगाकर आप अपना पूरा भाग्य बदल सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तरह के पूजा-पाठ या हवन की भी जरूरत नहीं होगी और न ही आपको कोई उपाय या मेहनत करनी पड़ेगी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Vastu Tips for Tulsi Plant: हिंदू धर्म में तुलसी के पेड़ को अधिक महत्व दिया गया है। वास्तु शास्त्र में भी कुछ पेड़-पौधों को अत्यधिक महत्व दिया गया है, जिन्हें केवल घर में लगाकर आप अपना पूरा भाग्य बदल सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तरह के पूजा-पाठ या हवन की भी जरूरत नहीं होगी और न ही आपको कोई उपाय या मेहनत करनी पड़ेगी।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

ऐसे में आज हम आपको तुलसी के पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, तुलसी का पौधा घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन घर में तुलसी का पौधा लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

ऐसा नहीं करने पर आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपको तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ जरूरी नियम बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप देवी देवताओं को प्रसन्न कर सकते हैं।

तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। साथ ही मां लक्ष्मी का भी प्रसन्न होती हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो तुलसी से जुड़े कई शकुन-अपशकुन होते हैं। यदि आपने घर में तुलसी का पौधा सही दिशा में नहीं लगा है कि तो ये आपके घर की बरकत में अड़चन लगा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ जरूरी नियम।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न

तुलसी से जुड़े ये नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को हमेशा घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। यदि आप वहां पर पौधा नहीं लगा सकते तो इसे पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में ही लगाएं। ध्यान रहे कि तुलसी के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में न लगाएं।

ध्यान रखने वाली बात ये है कि जहां भी आप तुलसी का पौधा लगा रहे हैं, वहीं पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। साथ ही टॉयलेट आदि स्थान भी नहीं होने चाहिए। तुलसी के पौधे के पास स्वच्छता रखनी चाहिए।

गुरुवार का दिन तुलसी लगाने के लिए बेहद शुभ बताया गया है। इसके अलावा शुक्रवार या शनिवार को भी तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है। वहीं ध्यान रहे कि रविवार को या रात के समय में कभी भी तुलसी न लगाएं।

पढ़ें :- Papamochani Ekadashi 2024 : पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की षोडशोपचार विधि से करें पूजा, जाने तिथि और शुभ मुहूर्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...