1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips: पर्दे सही दिशा में लगाएं तो खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते, वास्तु शास्त्र के नियमों के बारे में जानिए

Vastu Tips: पर्दे सही दिशा में लगाएं तो खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते, वास्तु शास्त्र के नियमों के बारे में जानिए

पर्दे घर की शोभा बढ़ाते है। घर में पर्दे लगाने से घर खिला, खिला लगता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्दे लगाने के भी कुछ नियम है । नियमों का पालन करके पर्दों को लगाने से घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : पर्दे घर की शोभा बढ़ाते है। घर में पर्दे लगाने से घर खिला, खिला लगता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्दे लगाने के भी कुछ नियम है । नियमों का पालन करके पर्दों को लगाने से घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की होती है। पर्दों के रंग को लेकर भी वास्तु शास्त्र के नियम है। वास्‍तु में भी हर रंग का अपना महत्व बताते हुए उनके उपयोग के खास तरीके बताए हैं। रंगों में किस्मत बदलने की ताकत होती है। आइये जानते है कि घर में रंगों का संयोजन किस तरह करना चाहिए।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

वास्‍तु शास्‍त्र में हरा रंग बहुत ही कारगर उपाय माना गया है। इसे खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हरा रंग बुध देव का प्रतीक माना जाता है। इस रंग से बुध देव से संबंधित फल प्राप्त होता है।बुध देव जीवन में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते है। यदि हरे रंग की चीजों जैसे पौधे, कपड़े, पर्दे का उपयोग दक्षिण-पूर्व दिशा यानी कि आग्नेय कोण में किया जाए तो घर के सदस्यों की तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...