1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips: रसोईघर को राहु से बचाना है तो इन चीजों का रखें ख्याल , जानें दुष्प्रभाव से बचने के नियम

Vastu Tips: रसोईघर को राहु से बचाना है तो इन चीजों का रखें ख्याल , जानें दुष्प्रभाव से बचने के नियम

जीवन में तरक्की की लालसा करने के लिए कठिन मेहनत करना आवश्यक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में साफ सफाई  होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : जीवन में तरक्की की लालसा करने के लिए कठिन मेहनत करना आवश्यक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में साफ -सफाई  होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। इसी तरह घर में जीवन शैली से जुड़े और जीवन में दैनिक उपयोग में काम आने वाली जगह की दिशा वास्तु शास्त्र के बताए नियमों के अनुसार होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो कुछ दुष्ट ग्रह परिवार पर आने वाले संकट का कारण बनते है। राहु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए रसोई घर में काम आने वाली बहुत सी वस्तुएं का प्रयोग करने से पहले उनके वास्तु नियम के बारे में जानना बहुत आवश्यक हो जाता है। रसोई में प्रयोग होने वाले तवा और कढ़ाई का कनेक्शन राहु से है। आइये जानते है तवा और कढ़ाई के प्रयोग करने नियमों के बारे में।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

1.  रसोईघर में तवा और कढ़ाई को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए।इसका आपकी तरक्की पर बुरा प्रभाव पड़ता है । धन की हानि होती है।
2.  तवा और कढ़ाई का इस्तेमाल करने के बाद उसे साफ करें। गंदे तवा और कढ़ाई पर कभी खाना न पकाएं।
3. जब आप तवा या फिर कढ़ाई का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे गरम करने के बाद उसमें थोड़ा नमक जरूर डालें।
4. जब तवा या फिर कढ़ाई में खाना बन जाए, तो उसे चूल्हे से उतार देना चाहिए।
5.  तवा और कढ़ाई को साफ करने के लिए नुकीली चीजों का प्रयोग न करें।
6. गर्म कढ़ाई और तवा पर कभी पानी नहीं डालना चाहिए। इससे निकलने वाला भाप आपके जीवन में कई सारी परेशानियां लेकर आता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...