1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : तुलसी का पौधा लगाएं वास्तु के अनुसार, होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार

Vastu Tips : तुलसी का पौधा लगाएं वास्तु के अनुसार, होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार

सनातन धर्म में तुलसी को पूजनीय माना जाता है।सदियों से तुलसी की पूजा अर्चना की जाती है। तुलसी को माता भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, तुलसी का पौधा भविष्य का संकेत देता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : सनातन धर्म में तुलसी को पूजनीय माना जाता है।सदियों से तुलसी की पूजा अर्चना की जाती है। तुलसी को माता भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, तुलसी का पौधा भविष्य का संकेत देता है। तुलसी का औषधीय उपयोग किया जाता है। तुलसी में रोग नाशक शक्ति पायी जाती है। वास्तु दोष को समाप्त करने में यह पवित्र पौधा मदद करता है। आइये जानते है तुलसी के महत्व के बारे में ।

पढ़ें :- 18 अप्रैल 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों की कृपा से बढ़ेगी खूब सुख-समृद्धि, जानें अपनी राशि का हाल

मान्यता है कि तुलसी के पौधे का अचानक सूख जाना, घर में आने वाली परेशानियों का संकेत होता है। माना जाता होता है कि भगवान श्री हरि विष्णु आप से नाराज हैं। कहते हैं कि पितृदोष के कारण भी कई बार तुलसी का पौधा सूख जाता है, जिसके कारण जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

तुलसी के पौधे को रखने से बुध कमजोर होता है। कहते हैं कि बुध धन का ग्रह और व्यापार का स्वामी होता है।सुबह-शाम नियमित रूप से तुलसी को दीया-बत्ती दिखाना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...