1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : कांटेदार पौधे मकान में इस जगह पर नहीं लगाने चाहिए, आती है नेगेटिविटी

Vastu Tips : कांटेदार पौधे मकान में इस जगह पर नहीं लगाने चाहिए, आती है नेगेटिविटी

घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए फलदार और खुशबू बिखेरने वाले पौधों को लगाया जाता है। हरे भरे पेड़ पौधे मकान की खूबसूरती को चार चांद लगा देती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए फलदार और खुशबू बिखेरने वाले पौधों को लगाया जाता है। हरे भरे पेड़ पौधे मकान की खूबसूरती को चार चांद लगा देती है। प्राचीन ग्रंथ वास्तु शास्त्र के अनुसार घर मकान में उन पौधों को नहीं लगाना चाहिए जिससे नेगेटिव एनर्जी पैदा करते हैं। घर में कांटेदार व दूध ( जिनके कटने-छिलने पर सफेद द्रव्य निकलता है ) वाले पौधे नहीं लगाना चाहिए। ये नेगेटिव एनर्जी पैदा करते हैं। गुलाब जैसे कांटेदार पौधे लगाए जा सकते हैं पर इसे घर की छत पर रखें तो बेहतर रहेगा। आईये जानते है कुछ उन पौधों के बारे जिसे घर में बरकत बनी रहे।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

1.मुरझाए हुए पौधे घर में नहीं रखने चाहिए।
2.तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है।
3.घर के बाहर वहीं नीम, मनी प्लांट आदि भी शुभ माने जाते हैं।
4.वास्तु के अनुसार घर के आंगन में किसी तरह का कांटेदार पौधा लगाना सही नहीं है।
5.फेंगसुई के अनुसार क्रासुला का पौधा घर के प्रवेश द्वार दाहिनी दिशा में रखना चाहिए, जहाँ से सूर्य की रौशनी इस पर पड़े।तुलसी के पौधे को घर की बालकनी या खिड़की की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
6.वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है इसलिए आर्थिक समृद्धि के लिए तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...