HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : घर में इस दिशा में देवी देवताओं के लगाएं चित्र, होगी आर्थिक तरक्की

Vastu Tips : घर में इस दिशा में देवी देवताओं के लगाएं चित्र, होगी आर्थिक तरक्की

हिंदू धर्म में पूजा पाठ करना लोगों के जीवन का हिस्सा है। भगवान की कृपा बनी रहे इसके लिए लोग देवालय,तीर्थ स्थल और सिद्ध स्थलों का दर्शन करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

vastu tips : हिंदू धर्म में पूजा पाठ करना लोगों के जीवन का हिस्सा है। भगवान की कृपा बनी रहे इसके लिए लोग देवालय,तीर्थ स्थल और सिद्ध स्थलों का दर्शन करते है। इसी प्रकार लोग अपने घर की दीवारों पर देवी देवताओं की आकर्षक चित्र भी लगाते है। वास्तु के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि घर में धार्मिक चित्र लगाने से नकारात्मक एनर्जी दूर हो जाती है। धार्मिक चित्र जीवन में सुख-समृद्धि लाने के साथ-साथ आर्थिक समस्याओं और गृह क्लेश को भी दूर करते हैं। आइये जानते है वास्तु के अनुसार, घर में किस दिशा में देवी देवताओं के चित्र लगाने चाहिए।

पढ़ें :- आज का राशिफल 14 फरवरी 2025: आज मां लक्ष्मी की इन चार राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, बन रहे हैं आर्थिक लाभ के योग

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए।
2.वास्तु शास्त्र के अनुसार, देवी-देवताओं की मूर्तियां, फोटो, कैलेंडर आदि को मुख्यत: किचन, बेडरूम, बाथरूम, लॉन आदि में नहीं लगाना चाहिए।
3.इन मूर्तियों, फोटो, कैलेंडर को केवल घर व ऑफिस के पूजा स्थान पर ही लगाना चाहिए।
4.   यदि बीमारियों पर आपका खर्च अधिक हो रहा है। आपकी मानसिक स्थिति विचलित चल रही है और आपकी निर्णय क्षमता कमजोर होने के कारण किसी भी काम में आप अपना सौ फीसदी नहीं दे पा रहे हैं तो ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्वी दिशा के बीच भगवान धनवंतरी की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें उनके हाथ में अमृत कलश हो।

 

 

पढ़ें :- महाशिवरात्रि पर बनने जा रहा है चतुर्ग्रही योग का 'महासंयोग', महादेव इन 5 राशियों को करेंगे मालामाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...