1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : घर इस दिशा में होता है देवताओं का वास, खुल जाएंगे सुख-समृद्धि के दरवाजे

Vastu Tips : घर इस दिशा में होता है देवताओं का वास, खुल जाएंगे सुख-समृद्धि के दरवाजे

घर परिवार में खुशियों का बसेरा हो और तरक्की के द्वार हमेशा खुले रहे इसके लिए भगवान की कृपा आवश्यक है। घर की सभी दिशाओं में देवी देवताओं का बसेरा होता है।Northeast,Toilet

By अनूप कुमार 
Updated Date

vastu tips : घर परिवार में खुशियों का बसेरा हो और तरक्की के द्वार हमेशा खुले रहे इसके लिए भगवान की कृपा आवश्यक है। घर की सभी दिशाओं में देवी देवताओं का बसेरा होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सभी दिशाओं के स्वामी अलग-अलग हैं। उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर माने जाते हैं, जिन्हें धन का देवता भी कहा जाता है। घर परिवार की खुशियों को किसी की नजर न लगे इसके घर के वास्तु को देवताओं के अनुसार ठीक करने की आवश्यकता बनी रहती है। आइये जानते है वास्तु के अनुसार किन नियमों का पालन करना आवश्यक है।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की धन संपत्ति दक्षिण दिशा में रखनी चाहिए, इससे धन से जुड़ी दिक्कतें नहीं होतीं।
2.वास्तु शास्त्र के उत्तर-पश्चिम दिशा में मुख्य द्वार के पास भूमिगत पानी की टंकी या बोरिंग वास्तु दोष उत्पन्न करता है। ऐसे घर में रहने वाली महिलाओं का मन अधिक चंचल रहता है।
3.वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर पूर्व दिशा में कुबेर वास करते हैं। इस कारण से घर की उत्तर पूर्व  दिशा में टॉयलेट से कुबेर भगवान रुष्ट हो जाते है। वास्तु के अनुसार इस दिशा में जूते रखने का रैक और भारी फर्नीचर भी नहीं रखना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...