1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : इस दिशा में बने रसोई घर अनावश्यक खर्च बढ़ाते है, घर के सदस्यों पर पड़ता है ऐसा प्रभाव

Vastu Tips : इस दिशा में बने रसोई घर अनावश्यक खर्च बढ़ाते है, घर के सदस्यों पर पड़ता है ऐसा प्रभाव

जीवन में भोजन की शुद्धता का बहुत महत्व है। घर में रसोई घर का विशेष स्थान है। स्वस्थ तन मन के लिए सही दिशा में बने रसोई घर से पूरे परिवार का स्वास्थ्य बना रहता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : जीवन में भोजन की शुद्धता का बहुत महत्व है। घर में रसोई घर का विशेष स्थान है। स्वस्थ तन मन के लिए सही दिशा में बने रसोई घर से पूरे परिवार का स्वास्थ्य बना रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रसोई का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से है। इसके अलावा अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा का भी संबंध किचन से होता है। इसी वजह से किचन से जुड़े वास्तु नियमों का खास ख्याल रखा जाता है। आईये जानते कि किचन से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर के लिए आग्नेय कोण का इस्तेमाल करना चाहिए। आग्नेय कोण दक्षिण और पूरब की दिशा को कहते हैं। इस दिशा में ऊर्जा यानी अग्नि का वास होता है। इससे मंगल ग्रह की अशुभता दूर होती है। इस दिशा का संबंध शुक्र देव से भी होता है।
2.घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में किचन नहीं बनाना चाहिए। दरअसल इस दिशा में किचन होने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
3.रसोई में गैस चूल्हा रखने के लिए स्लैब पूरब या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...