1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips: मुख्य द्वार घर की तरक्की का रास्ता है, इन उपायों से होगी धन की वर्षा

Vastu Tips: मुख्य द्वार घर की तरक्की का रास्ता है, इन उपायों से होगी धन की वर्षा

सपनों के घर में किसी की नजर न लगे इसके लिए मुख्य द्वार पर वास्तु के कुछ जरूरी उपाय करना जरूरी होती है। वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार से सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा का आगमन है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : सपनों के घर में किसी की नजर न लगे इसके लिए मुख्य द्वार पर वास्तु के कुछ जरूरी उपाय करना जरूरी होती है। वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार से सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा का आगमन है। घर में आने वाली उर्जा से घर के सदस्यों की तरक्की जुड़ी होती है। घर में दुष्ट शक्तियां अपना डेरा न बाना लें इसके लिए कुछ उपायों से इन शक्तियों को रोका जा सकता है। घर का दरवाजा सामान्यतौर पर उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है। मुख्य द्वार में दरवाजा दो किवाड़ यानि दो पल्लों वाला होना चाहिए। प्रवेश द्वार कभी भी अंधेरा नहीं होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह स्थान पूरी तरह से प्रकाशित हो।आईये जानते कि घर में ऊर्जा का संतुलन कैसे किया जाय।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

1.मुख्य द्वार पर एक सरल नेम प्लेट लगाना बेहतर है।
2. मुख्य द्वार क्षतिग्रस्त यानी कि टूटा हुआ नहीं होना चाहिए।
3.मुख्य द्वार के दोनों तरफ लाल रंग का स्वास्तिक बनाएं और बीच में नीले रंग का स्वास्तिक बनाएं।
4.मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति लगाएं। लेकिन ध्यान रहें मूर्ति या चित्र घर के अंदर की तरफ लगाएं।
5.मुख्य द्वार के ठीक सामने शीशा न रखें, क्योंकि यह एनर्जी को वापस धकेल देगा।
6.मुख्य द्वार के पास मनी प्लांट और पीली रोशनी शुभ और बहुत महत्वपूर्ण है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...