1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : बांस के वास्तु उपाय करने से होगा ये लाभ, बहुत पवित्र माना जाता

Vastu Tips : बांस के वास्तु उपाय करने से होगा ये लाभ, बहुत पवित्र माना जाता

बांस का उपयोग जीवन शैली के विभिन्न पहलुओं में किया जाता है। प्राचीनकाल से ही जीवन के जीने के साधनों में बांस का उपयोग किया जाता रहा है। बांस को धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत पवित्र माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Vastu Tips : बांस का उपयोग जीवन शैली के विभिन्न पहलुओं में किया जाता है। प्राचीनकाल से ही जीवन के जीने के साधनों में बांस का उपयोग किया जाता रहा है। बांस को धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत पवित्र माना जाता है। पूजा पाठ,शादी विवाह में मंडप और बहुत से घरेलू उपकरण में बांस का प्रयोग किया जाता है। बांस की बांसुरी को भगवान श्री कृष्ण अपने अधरों से छूते है। फेंगशुई में बांस के पौधे को सुख शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वास्‍तु शास्‍त्र में बांस को बहुत शुभ माना गया है। स्कंद पुराण में कहा गया है कि बांस जलाने से पितृ दोष लगता है। सेहत के लिए नुकसानदायक है। आइये जानते है वास्तु के अनुसार बांस का उपयोग।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

1.वास्तु के अनुसार, बांस के उपयोग से न केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है बल्कि सकारात्मकता के साथ धन वृद्धि भी होने लगती है।
2.वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार बांस के पौधे को पूर्व दिशा में रखना चाहिए। उन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है और भाग्य चमकता है। बांस के पौधों को काफी शुभ माना जाता है।
3.इसे आप घर या कार्यस्थल पर भी रख सकते हैं।
4.बांस को कला का प्रतीक भी माना जाता है। कला जगत के लोगों को बांस की पूजा भी करनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...