1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : घर में नल से बूंद-बूंद पानी टपकने से बढ़ जाती है ये समस्या, जानिए वास्तु के नियम  

Vastu Tips : घर में नल से बूंद-बूंद पानी टपकने से बढ़ जाती है ये समस्या, जानिए वास्तु के नियम  

जल ही जीवन है। जल जीवन का आधार है। हिंदू धर्म में जल की पूजा की जाती है। जल स्रोतों की पूजा की जाती है। जल के देवता इंद्र देव और वरुण की पूजा होती है। जल के एक एक बूंद का महत्व जीवन में है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : जल ही जीवन है। जल जीवन का आधार है। हिंदू धर्म में जल की पूजा की जाती है। जल स्रोतों की पूजा की जाती है। जल के देवता इंद्र देव और वरुण की पूजा होती है। जल के एक एक बूंद का महत्व जीवन में है। जल के संरछण के लिए सदियों से हमारे ऋषि मुनि तपस्वी चिंतित रहे है। उन्होंने हमें जल के महत्व के बारे में बताया है। आज कल आधुनिक जीवन शैली में हर काम मशीनी होता जा रहा है। मशीन के द्वारा जल स्रोतों से पानी कंपनियों तक पहुंचाया जाता है। घर में लगे पानी के उपकरण से या फिर टोटी से पानी का रिसना या टपकना बहुत ही अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पानी का रिसाव बहुत ही अशुभ माना जाता है। पानी का व्यर्थ होना या बहना अच्छा नहीं माना जाता है। आइये जानते है वास्तु के अनुसार पानी को लेकर क्या शुभ और क्या अशुभ है।

पढ़ें :- Nautapa 2024: नौतपा की भीषण गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, इन बातों का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सिंक या बाथरूम के नल और टंकी को बंद करने के बाद भी पानी का बूंद-बूंद होकर गिरने से घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) का वास होता है। वास्तु के मुताबिक जिस घर में नल टपकता है वहां फिजूल खर्च अधिक होते हैं। वास्तु शास्त्र  के अनुसार उत्तर पूर्व दिशा पानी का टैंक रखने के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिशा में पानी का स्थान होने से धन का भंडार भरा रहता है।

 

 

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...