1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में इस जगह रखें बप्पा की मूर्ति, बना रहता है धन और सुख का प्रवाह

Vastu Tips : वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में इस जगह रखें बप्पा की मूर्ति, बना रहता है धन और सुख का प्रवाह

जीवन धन का प्रवाह न बन रहा हो तो इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में घर में बन रहे दोष के निवारण के लिए कुछ सरल उपाय बताए गए है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : जीवन में धन का प्रवाह न बन रहा हो तो इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में घर में बन रहे दोष के निवारण के लिए कुछ सरल उपाय बताए गए है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त पूरे मनोयोग से गणपति महाराज की पूजा करता है भगवान गणेश उसकी सर्व मनोकामना पूर्ण करते है। आइये जानते है कि भगवान गणेश की मूर्ति घर के किस दिशा में रखने से घर में धन का प्रवाह बना रहेगा।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

1.वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आपके घर या ऑफिस में किसी तरह का वास्तु दोष हो तो उसे दूर करने के लिए आप किसी भी हिस्से में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ति या फोटो लगा सकते हैं।
2.भगवान गणेश की मूर्ति या प्रतिमा घर के उत्तर.पूर्व दिशा की तरफ रखना चाहिए। इस दिशा में भगवान गणेश की मूर्ति रखने पर घर में धन और सुख का प्रवाह बना रहता है।
3.घर में बैठे हुए और ऑफिस में खड़े गणेश जी का चित्र भी लगा सकते हैं।
4.घर में भगवान गणेश के साथ माँ लक्ष्मी की मूर्ति भी रखनी चाहिए। माँ लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। उनकी प्रतिमा घर में रखने पर धन की वृद्धि होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...