1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : बेडरूम में करें इन रंगों का प्रयोग, रिश्ता फूलों सा महकेगा

Vastu Tips : बेडरूम में करें इन रंगों का प्रयोग, रिश्ता फूलों सा महकेगा

दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहे सबकी यह आकाक्षां होती है। कभी-कभी पति-पत्नी में आपसी तालमेल होने के बावजूद झगड़े होने लगते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहे सबकी यह आकाक्षां होती है। कभी-कभी पति-पत्नी में आपसी तालमेल होने के बावजूद झगड़े होने लगते हैं। ऐसी दशा में गृहस्थी की गाड़ी डगमगा जाती है।पारिवारिक जीवन कलह पूर्ण हो जाता है।इसके पीछे वास्तु दोष  भी हो सकते हैं। रिश्ते में दिक्कतों के अलावा इन वास्तु दोषों के कारण आर्थिक समस्याएं भी जीवन में उत्पन्न होने लगती है। आइये जानते है आपको बेडरूम के लिए रंगों से जुड़ी किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर क्यों होती है मां लक्ष्मी की पूजा , करें ये उपाय

लाल रंग
बेडरूम में लाल रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कमरे में लाल रंग करवाने से क्रोध और आक्रामकता बढ़ती है और इसी कारण लाल रंग को बेडरूम में न किए जाने की सलाह दी जाती है। बेडरूम में नाइट बल्ब का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसका कलर नीला रखें।

हल्के रंग
शयन कक्ष में ऐसे कलर करवाना चाहिए, जो मन को शांति दे।  बेडरूम में हमेशा हल्के रंगों को करना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है और पॉजिटिव माहौल बना रहता है। शयन कक्ष में हल्का हरा, गुलाबी या फिर लाइट ब्लू रंग करवा सकते हैं।

पर्दें
बेडरूम में पर्दों का रंग भी हल्का होना चाहिए।मान्यता है कि पर्दों का कलर भी बेडरूम में पॉजिटिविटी लाता है और इस कारण पति-पत्नी के बीच मिठास भी बनी रहती है, इसलिए यहां पर हल्के रंग के ही पर्दों को लगाएं।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती के मौके पर जानें कौन है नीम करोली बाबा और उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...