1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips: खाना परोसते समय इन बातों का रखें ख्याल, नहीं तो हो सकता है अनर्थ

Vastu Tips: खाना परोसते समय इन बातों का रखें ख्याल, नहीं तो हो सकता है अनर्थ

बचपन से हम सुनते आते है कि खाना खाते वक्त हमें बात नही करनी चाहिए। हमेशा कहा जाता है कि बैठकर खाना चाहिए, लेकिन भागदौड़ भरी इस जिंदगी में हम इन बातों को अनदेखा कर देते हैं

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Vastu Tips: बचपन से हम सुनते आते है कि खाना खाते वक्त हमें बात नही करनी चाहिए। हमेशा कहा जाता है कि बैठकर खाना चाहिए, लेकिन भागदौड़ भरी इस जिंदगी में हम इन बातों को अनदेखा कर देते हैं, जो हम पर भारी पड़ सकती है। वास्तु शास्त्र में भी खाना परोसने से लेकर खाने तक के नियम बताए गए हैं। आज हम आप को बताएंगे खाना परोसते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

बासी आटे का उपयोग न करें- अक्सर देखने में आता है कि सुबह का बचा हुआ या रात का बचा हुआ आटा बाद में उपयोग में लेते हैं। उसे फ्रिज में रख देते हैं और बाद में उसी आटे से दूसरे वक्त की रोटी बनाते हैं, जो शास्त्रों के अनुसार काफी हानिकारक माना जाता है।

तीन रोटी नहीं रखनी चाहिए- खाना परोसते समय थाली में तीन रोटी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

हमेशा थाली में रोटी लेकर आए- कहा जाता है कि हमेशा थाली में ही रोटी लेकर आएं। साफ हाथों से ही रोटी परोसें। रोटी खत्म होने पर दूसरी रोटी प्लेट में लेकर आना चाहिए।

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...