1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips: अक्षय तृतीया के दिन करें माता तुलसी की पूजा, ये पौधे भी माने जाते हैं शुभ

Vastu Tips: अक्षय तृतीया के दिन करें माता तुलसी की पूजा, ये पौधे भी माने जाते हैं शुभ

अक्षय तृतीया के पवित्र दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा बहुत ही शुभ मानी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते अर्पित करने से भगवान प्रसन्न होते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : अक्षय तृतीया के पवित्र दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा बहुत ही शुभ मानी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते अर्पित करने से भगवान प्रसन्न होते है। मनोकामना पूर्ण होने का वरदान देते है।धार्मिक और आयुर्वेद दोनों की दृष्टि से को तुलसी गुणकारी माना जाता है। तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है। तुलसी अपनी विशेष गुणवत्ता के कारण  कई प्रकार के संक्रमणों से लड़ने में मदद करती हैं। अक्षय तृतीया के दिन के शमी के पेड़,कदंब के पेड़,केले के पेड़ की भी पूजा करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को घर की बालकनी या खिड़की की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। आइये जानते है तुलसी के गुणों के बारे में।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

1.तुलसी भिगोकर रखे पानी का छिड़काव बीमार सदस्य पर सुबह शाम पूजा के वक्त करें, इससे स्वास्थ्य को हानि पहुंचा रहीं शक्तियों का नाश होगा।
2.तुलसी पूजन से रोग नष्ट हो जाते हैं और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है।
3.तुलसी पूजन, तुलसी रोपण व तुलसी धारण से पाप नष्ट होते हैं।
4.तुलसी पूजन स्वर्ग और मोक्ष के द्वार खोलता है।
5.श्राद्ध और यज्ञ आदि कार्यों में तुलसी का एक पत्ता भी महान पुण्य देनेवाला होता है।
6.शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से सभी दु:ख दूर हो जाते हैं।
7.कदंब के पेड़ के नीचे बैठकर साधना-आराधना करने पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
8.केले के पेड़ का संबंध भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति से माना जाता है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...