1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips: ड्राइंग रूम में लगा सकते हैं पानी की तस्वीर, जानिये धन लाभ के लिए घर में कैसे चित्र लगाएं

Vastu Tips: ड्राइंग रूम में लगा सकते हैं पानी की तस्वीर, जानिये धन लाभ के लिए घर में कैसे चित्र लगाएं

घर संसार में खुशियों की बरसात होती रहे इसके लिए व्यक्ति रातों दिन एक कर देता है। अपने घर की खुशियों पर किसी की नजर न लगे इस बात के लिए गृह स्वामी हर तरह के उपाय करता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : घर संसार में खुशियों की बरसात होती रहे इसके लिए व्यक्ति रातों दिन एक कर देता है। अपने घर की खुशियों पर किसी की नजर न लगे इस बात के लिए गृह स्वामी हर तरह के उपाय करता है। घरों की साज-सज्जा भारतीय जीवन शैली का हिस्सा है। घर चमकता दमकता दिखे इसके ​लिए गृहस्वामी घर की दीवारों पर रंग रोगन करवाता है। दीवारों पर प्रभावशाली चित्रों को लगाता है।

पढ़ें :- Pitru Paksha 2024 : जानें कब से शुरू होगा पितृ पक्ष , पितरों की आत्मा की शांति के लिए  विशेष है

प्राचीन ग्रंथ वास्तु शास्त्र में घर संसार को मंदिर बनाने के लिए अनेकों उपाय बताएं गए है। वास्तु शास्त्र में खुशियों वाले घर को बनाने के लिए महत्वपूर्ण बातें बतायी गई हैं। इस शास्त्र से मार्गदर्शन मिलता है कि घर की दीवारों पर कैसे चित्र लगाने से व्यक्ति की मनोकामनाएं  पूर्ण होती हैं।

1.आर्थिक संपन्नता के लिए घर के पूजा स्थल पर बैठी हुई मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाएं।  पैसों की दिक्कत नहीं होती है।
2.मेन गेट और ड्राइंग रूम में फूल अथवा पानी की तस्वीर लगा सकते हैं।
3.कार्य क्षेत्र में उगते हुए सूरज की फोटो भी लगानी चाहिए।
4.शयनकक्ष में गाय की फोटो लगाने से बेहतर प्रभाव हो सकता है।
5.घर में रंगीन व सुंदर चित्रों को लगाएं और उन्हें साफ करते हैं।
6.ड्राइंग रूम में समुद्र किनारे दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना अच्छा रहता है।
7. ड्राइंग रूम में भगवान के चित्र लगाना चाहते हैं तो पूर्व और उत्तर दिशा इसके लिए शुभ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...